मेरठ

Weather Update : एनसीआर और पश्चिमी उप्र में बढ़ा पारा,कोहरे का रहा ऐसा हाल

Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एनसीआर और पश्चिमी उप्र के लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। नीचे गिरते तापमान पर ब्रेक लगा है और अब तापमान बढ़ गया है। वहीं प्रदूषण की स्थिति भी घातक स्तर पर पहुंच रही है। बता दे कि आगामी 21 से 23 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मेरठJan 19, 2022 / 09:54 am

Kamta Tripathi

Weather Update : एनसीआर और पश्चिमी उप्र में बढ़ा पारा,कोहरे का रहा ऐसा हाल

weather update /strong> पिछले एक सप्ताह से मेरठ समेत पूरा एनसीआर और वेस्ट यूपी ठंड से कांप रहा है। कई जगहों पर तो तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा था। लेकिन अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। जिसके बाद मेरठ का मौसम बदला। मेरठ ही पूरे एनसीआर का मौसम और पश्चिमी उप्र का मौसम बदल गया है। इसका असर उप्र के मौसम पर भी पड़ा है। इस समय तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते ठंड में हल्की राहत है। वहीं आज कोहरे से भी लोगों को निजात मिली है। यानी आज कोहरा नहीं है।
मेरठ,गाजियाबाद,नोएडा में आज कोहरे नहीं पड़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस समय अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेट है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर है। लेकिन वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। इस समय वायु सूचकांक 268 तक पहुंच चुका है। हवा में नमी और गति कम होने के कारण वातावरण में घातक रसायनिक कण की परत जम गई है। जिससे वायु प्रदूषण बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में तापमान में वृद्धि होनी शुरू हुई है। बता दे कि पिछले एक सप्ताह से ठंड ने कहर बरपाया हुआ था। मेरठ का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया था। मंगलवार प्रदेश के अधिकांश जिलों में धुंध के साये में बीता। ठण्डी हवाओं से गलन बनी हुई थी।
यह भी पढ़े : ये चमत्कारी लडडू सर्दी और कोरोना का दुश्मन नंबर वन, घर में ऐसे करें तैयार

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब तापमान कुछ हद तक कमी आएगी। इससे 21 से 23 जनवरी तक मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को दिन का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा था।

Hindi News / Meerut / Weather Update : एनसीआर और पश्चिमी उप्र में बढ़ा पारा,कोहरे का रहा ऐसा हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.