अंडा खाने के शौकीन हो जाए सावधान ! खरीदने से पहले जान लें ये बात
मेरठPublished: Nov 09, 2022 08:17:18 pm
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ठंड के मौसम में अंडा खाने के शौकीनों की मौज रहती है। ऐसे में अंडे की डिमांड भी ठंड में बहुत बढ़ जाती है। कई बार अंडे की डिमांड पूरी नहीं हो पाती। जिसके चलते ठंड में अंडे की कीमत में काफी इजाफा होता है। लेकिन इसी के साथ शुरू होता है नकली अंडे का धंधा। नकली अंडे से असली के साथ मिलाकर बेचा जाता है। जिसकी पहचान ना तो आम व्यापारी को हो पाती है और ना अंडा खाने के शौकीनों को।


अंडा खाने के शौकीन हो जाए सावधान ! खरीदने से पहले जान ले ये बात
ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ठंड का प्रभाव अब बढ़ने लगा है। ठंड के इस मौसम में अंडों की मांग में काफी तेजी आती है। इस दौरान लोग अंडे से बने व्यंजनों का सेवन काफी अधिक करते हैं। व्यंजन के अलावा लोग अंडे को नाश्ते के साथ भी काफी ज्यादा खाते हैं। आज के दौर में कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। मिलावटी चीजों को खाने से सेहत पर बुरा असर होता है। ऐसे में इन चीजों को खाते समय काफी सावधानी भी रखनी चाहिए। अगर आप भी ठंड के मौसम में अंडे खाने के शौकीन हैं तो ऐसे में सावधान हो जाने की जरूरत है।