scriptWeather Alert today updates : फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय | How will weather be in the first week of February | Patrika News

Weather Alert today updates : फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

locationमेरठPublished: Jan 31, 2022 09:49:39 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Weather Alert today updates जनवरी के अंतिम दिनों में निकली तेज धूप ने तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। इस बढ़ते तापमान से मौसम weather पर असर पड़ा और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा। आज चारों ओर कोहरा fog छाया हुआ है। जिसके चलते तापमान में कमी temperature down है।

Weather Alert today updates : फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट,सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

Weather Alert today updates : फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट,सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

Weather Alert today updates मौसम विभाग IMD ने एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। एक बार फिर से सक्रिय हुए नए पश्चिम विक्षोभ western disturbance ने तेज धूप और हवा ने तापमान में वृद्धि कर दी। लेकिन वहीं फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश Rain और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री था। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। जबकि रविवार को ही न्यूनतम तापमान minimum temperature 6.0 डिगी था। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में दो दिन तक ऐसे ही मौसम weather रहने की संभावना है। दिन में तेज हवाएं चलेगी और तापमान में हल्की वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि 3 और 4 फरवरी को बारिश होने का सम्भावना है। ये बारिश पश्चिमी उप्र और एनसीआर के NCR जिलों में होगी। जिसमें गरज के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पिछले दिनों तेज धूप से मौसम में परिवर्तन होने लगा था। रविवार को निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया था। जिससे वातावरण में गर्मी बढ़ने लगी थी। डा0 सुभाष ने बताया कि अगले दो दिनों में प्रदेश भर में हल्के कोहरा रहेगा। हालांकि कोहरा आज सोमवार को भी छाया ह हुआ है। कोहरे इस समय पूरे पश्चिमी उप्र और दिल्ली में बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े : Mustard Oil Rate Today (31st January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में तगड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

इस समय हवा की रफ्तार बिल्कुल कम होने के कारण वायु गुणवत्ता air quality भी खराब हुई है। रविवार को पूरे दिन आसमान बिल्कुल साफ रहा और तेज चमकीली धूप का लोगों ने आनंद लिया। जिसकी वजह से सूर्य के उत्तरायण आने का असर मौसम weather के तापमान में दिखाई दिया और पछुआ हवाओं के निष्क्रिय होने से इसका असर सर्दी Cold पर दिखाई दिया। अभी आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो