scriptपत्नी कमरे में कर रही थी ऐसा कि देखते ही पति ने उसके प्रेमी को दे दी यह खौफनाक सजा | Husband after scene horrific death to wife lover | Patrika News

पत्नी कमरे में कर रही थी ऐसा कि देखते ही पति ने उसके प्रेमी को दे दी यह खौफनाक सजा

locationमेरठPublished: Aug 29, 2019 07:44:08 pm

Submitted by:

sanjay sharma

खास बातें

मेरठ के कंकरखेड़ा में सनसनीखेज मामला
पति के साथ ही काम करता था पत्नी का प्रेमी
पुलिस ने चार में से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

meerut
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिल्डर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को पीट-पीटकर मार दिया। इसके बाद उसका शव बाइक पर रखकर सरधना रोड पर गैस गोदाम के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने जब शुरू की तो इस मामले में कुछ भी पता नहीं लग पा रहा था, लेकिन जब परतें खुली तो सब हैरत में पड़ गए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
यह भी पढ़ेंः महिलाओं ने पशु चोर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा क्षेत्र की न्यू अशोकपुरी में अरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ रहता था। अरुण कंकरखेड़ा में बिल्डर का काम करता है। उसी के साथ जान मोहम्मद भी काम करता था। वह बिल्डिंग में सरिया बांधने का काम करता था। पुलिस के अनुसार बिल्डर अरुण की पत्नी के अवैध संबंध जान मोहम्मद से हो गए थे। अरुण सुबह जाकर शाम को वापस लौटता था। पुलिस के अनुसार बुधवार को अरुण किसी काम से दोपहर में ही घर लौट आया। उसने जान मोहम्मद और पत्नी को घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
यह भी पढ़ेंः परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले दो छात्रों को मारी गोली

कमरे में बंद करके पीटा

पुलिस के अनुसार बिल्डर ने इसके बाद जान मोहम्मद को कमरे में बंद कर दिया और फोन करके अपने गांव डोरली से तीन दोस्तों राहुल, भूपेंद्र और शैलेंद्र को बुला लिया। चारों ने जान मोहम्मद की जमकर पिटाई की। उसे बेहोशी की हालत में बाइक के बीच में बिठाया और सरधना रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे लेकर पहुंच गए। वहां इन्होंने जान मोहम्मद को पानी पिलाया, इसके कुछ देर बाद हीउसकी मौत हो गई। फिर चारों ने शव को गोदाम के पीछे फेंका और फरार हो गए। लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने जान मोहम्मद के रूप में उसकी शिनाख्त की।
पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी

पुलिस ने जांच शुरू की तो एक आरोपी गौरव को उसने हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जान मोहम्मद को पत्नी के साथ देखकर वह आग बबूला हो गया था। उसकी हत्या का उनका कोई इरादा नहीं था, उसको पीटकर अधमरा कर दिया था। फिर उसे गैस गौदाम के पीछे ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है कि अरुण की पत्नी और जान मोहम्मद के अवैध संबंध थे। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जान मोहम्मद की हत्या कर दी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो