scriptMonsoon Update: 18 साल में मानसून की सबसे धीमी चाल, 8 जुलाई के बाद होगी झमाझम बारिश | imd monsoon update for west up and delhi ncr | Patrika News

Monsoon Update: 18 साल में मानसून की सबसे धीमी चाल, 8 जुलाई के बाद होगी झमाझम बारिश

locationमेरठPublished: Jul 06, 2021 04:24:03 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

अभी 8 जुलाई के बाद मानसून आने की उम्मीद। गर्मी से झुलस रहे लोगों को बिजली भी लगी रूलाने। हल्की बौछार के साथ शुरू होगी बारिश।

monsoon_1.jpg
मेरठ। पिछले 18 साल में पहली बार मानसूृन (monsoon) की चाल इतनी धीमी है कि गर्मी अपने पूरे प्रचंड प्रकोप पर है। इस समय मेरठ सहित पूरा प्रदेश भीषण गर्मी (weather) से झुलस रहा है। अभी 8 जुलाई तक बारिश (rain) होने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान 41 डिग्री के पार तक जा सकता है। इस बार मानसून की धीमी चाल होने के कारण पहले पहले हल्‍की बौछार के साथ बारिश शुरू होगी। इसके बाद वो तेज बारिश में तब्दील हो जाएगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादलों के छाने से धूप से भी राहत रहेगी। वहीं फसलों को भी लाभ होगा।
यह भी पढ़ें

UP Weather Updates गर्मी से मचा हाहाकार, सामान्य से 5 डिग्री अधिक पर पहुंचा तापमान

मेरठ व पश्चिमी यूपी के जिलों को बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी ने यहां लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हर दिन यहां 40 से उपर या इसके आसपास के तापमान ने लोगों को परेशान किया हुआ है। जुलाई के शुरूआती दिनों से ही भीषण गर्मी से लोगों को रा‍हत नहीं मिल रही है। कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आठ जुलाई से बारिश शुरू होने की संभावना है। जो आठ और नौ जुलाई को ऐसे ही पड़ती रहेगी। लेकिन 9 जुलाई के बाद तेज बारिश के साथ मानसून लौट सकता है। जिसके बाद लोगों को बर्षा के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें

UP Weather update: लखनऊ व आसपास जिलों में शुरू बारिश, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए जारी किया पूर्वानुमान

मौसम से पहले ही मानसून आने की बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न दबाव था। अब यह एक बार फिर यह सक्रिय होने जा रहा है, जिसके बनने से मौसम में तेजी के साथ पूरे भारत में बदलाव होगा। तेज बारिश व हवाओं के चलने की संभावना होगी। मंगलवार को मेरठ का तापमान 39 डिग्री अधिकत्‍म व 30 न्‍यूनतम रिकार्ड किया गया। वहीं सहारनपुर में तापमान 38 व 28 रिकार्ड किया गया। इसी तरह मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर व शामली में भी तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार के अपेक्षा तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार शाम को हल्‍की ठंडी हवा चलने की उम्‍मीद है।
https://youtu.be/If3oMxUSnHE
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो