scriptWeather Alert: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश | imd weather alert for 11 and 12 july | Patrika News

Weather Alert: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश

locationमेरठPublished: Jun 10, 2021 10:47:49 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

गर्मी ने तोड़ा पिछला रिकार्ड 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान। आज सुबह से चल रही तेज हवा और आसमान में बादलों का डेरा। दो दिनों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना।

मेरठ। IMD Weather Alert. इस बार गर्मी (summer) ने बुधवार यानी 9 जून को रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान (maximum temperature) इस दिन 42 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान समान्य से करीब 4 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान अपने समान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस अवधि में मेरठ मंडल के जिलों में तापमान 41 डिग्री से अधिक ही दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान मेरठ में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें

यूपी में बदला मौसम, अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 11 जून से प्रदेश भर में मौसम बदलने की संभावना है। जिसके चलते 11 और 12 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के अधिकतर इलाकों में और पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। वहीं, 12 जून को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। हालांकि मौसम में यह बदलाव आज यानी 10 जून से ही देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें

लखनऊ सहित आस-पास के कई जिलों में भारी बारिश, यूपी में तीन—चार दिन में मानसून आने का मौसम विभाग का अलर्ट

बता दें कि आज सुबह से ही तेज हवा के साथ आसमान में बादलों का डेरा है। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी है। सूरज के जो तेवर बुधवार को दिखाई दे रहे थे वे आज काफी कम हो चले हैं। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री है जो कि बुधवार से करीब 5 डिग्री तक कम हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक पहुंच गया है। जो कि कल की अपेक्षा आज 3 डिग्री तक कम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो