मेरठ

बर्थडे पार्टी में सबके सामने युवक ने महिला के साथ किया यह काम कि पड़ गए थप्‍पड़

महिला ने किया हंगामा, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
 

मेरठJan 23, 2019 / 11:16 am

sanjay sharma

बर्थडे पार्टी में महिला को जबरन खिलाया केक तो हो गया हंगामा

मेरठ। बर्थडे पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी। पार्टी में आए मेहमान नाच गा रहे थे। लोग एक-दूसरे के साथ खुशनुमा माहौल में मशगूल थे। इसी बीच पार्टी में केक कटा और बांटा जाने लगा, लेकिन पार्टी में आए एक युवक ने केक उठाकर एक महिला के मुंह में जबरन डाल दिया जिस पर हंगामा हो गया। महिला ने पहले तो केक खिलाने वाले युवक को बुरा-भला कहा। इसके बाद वह युवक की ओर मारने के लिए झपटी। इसके बाद केक खिलाने के आरोपी युवक ने भी महिला और उसके पति को बुरा-भला कहा। जिस पार्टी में थोड़ी देर पहले नाच-गाना हो रहा था उसी पार्टी अब लड़ाई का अखाड़ा बन चुकी थी।
यह भी देखेंः VIDEO: अब इन कर्मचारियों ने खड़ी की भाजपा सरकार की मुश्किलें

मामला मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब दो सौ लोग एकत्र थे। आरोप है कि इसी पार्टी में आए एक युवक ने एक महिला को जबरन केक खिला दिया। जिसके बाद महिला ने पार्टी में हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं दूसरी ओर महिला और उसके पति ने आरोपी युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला अपने पति के साथ लालकुर्ती थाने पहुंची और वहां पर पूरे मामले की तहरीर दी है। लालकुर्ती थानाक्षेत्र स्थित एक होटल में बीती रात एक बर्थडे पार्टी में आए मेहमान नाच-गाने में मशगूल थे। इसी बीच बर्थडे का केक काटा जाना लगा।
यह भी देखेंः VIDEO: दूसरे दिन भी आसमान में बादलों का डेरा, रूक-रूककर हुर्इ सुबह से बारिश

केक सभी को बांटा गया। इसके बाद पार्टी में ही आए एक युवक ने एक विवाहिता को जबरन केक खिला दिया। वहीं विवाहिता ने केक खिलाने के दौरान छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण पार्टी को बंद कर दिया गया। मेहमान बिना खाना खाए अपने घरों को चले गए। पार्टी में आए मेहमानों ने दोनों के बीच किसी तरह से मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। महिला ने लालकुर्ती थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। युवक थाना टीपी नगर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। एसपी सिटी रणविजय सिंह से जब इस मामले में बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जानकारी तो है, लेकिन होटल में पुलिस पहुंचने से पहले मामला शांत हो चुका था। महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.