script

Today weather Update : इन जिलों में तापमान पहुंचेगा 38 के पार,गर्मी ने पसारे पैर

locationमेरठPublished: Mar 21, 2022 10:23:48 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Today weather Update मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। तापमान एक दो दिन में 38 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हालात ये हैं कि गर्मी ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। मेरठ सहित पूरे एनसीआर के जिलों और पश्चिमी उप्र के मेरठ और सहारनपुर मंडल में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Today weather Update : इन जिलों में तापमान पहुंचेगा 38 के पार,गर्मी ने पसारे पैर

Today weather Update : इन जिलों में तापमान पहुंचेगा 38 के पार,गर्मी ने पसारे पैर

Today weather Update गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी उप के अधिकांश जिलों का तापमान दो दिन से 36—37 के बीच चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में इसके 37-38 डिग्री के पार जाने की संभावना है। मार्च में गर्मी बढऩा कोई मौसमीय घटना नहीं है। लेकिन लगातार दूसरे वर्ष मार्च में तापमान 32-33 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। बीते सात वर्ष में एक से 20 मार्च तक तापमान का आकलन करें तो वर्ष 2018, 2021 और 2022 में ही यह उच्चतम 35 डिग्री से अधिक रहा है। शेष वर्षों में यह 30 और 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
इन 20 दिन में 11 दिन तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा है। मार्च में गर्मी बढऩे और फरवरी में ठंड का प्रभाव बने रहना मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इससे फसलों के प्रभावित होने का भी अंदेशा है। वहीं सोमवार को आसमान साफ रहने के कारण मौसम सामान्‍य बना रहेगा। दिन में तेज धूप करेगी परेशान।
यह भी पढ़े : Income tax Return : आयकर रिटर्न भरने का आखिरी मौका,विलंब शुल्क के साथ इस तिथि तक करें दाखिल


ये है बढ़ती गर्मी का कारण
मार्च में अपेक्षित रूप से अधिक गर्मी देश के कई हिस्सों में देखी जा रही है। गुजरात में कई जगह तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को एनसीआर में कुछ स्थान पर तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 38.3 दर्ज किया गया जबकि मेरठ में सामान्य से छह डिग्री अधिक 35.8 रहा। इसके पीछे मुख्य कारण चार मार्च के बाद कोई प्रबल पश्चिम विक्षोभ का सक्रिय न होना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से ही बारिश होती है और गुजर जाने के बाद तापमान में गिरावट आती है। वहीं राजस्थान में प्रति चक्रवात के विकसित होने से भी तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो