scriptWeather Update : मेरठ सहित इन इलाकों के तापमान में वृद्धि, उतर गए गर्म कपड़े चलने लगा पंखा | increase in temperature maximum 30 degrees, here is condition weather | Patrika News

Weather Update : मेरठ सहित इन इलाकों के तापमान में वृद्धि, उतर गए गर्म कपड़े चलने लगा पंखा

locationमेरठPublished: Mar 09, 2022 11:04:25 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Weather Update मौसम में आ रहे बदलाव के चलते वातावरण में गर्मी की दस्तक होने लगी है। मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर में मौसम में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही काफी बदलाव आ गया है। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है।

Weather Update : मेरठ सहित इन इलाकों के तापमान में वृद्धि, उतर गए गर्म कपड़े चलने लगा पंखा

Weather Update : मेरठ सहित इन इलाकों के तापमान में वृद्धि, उतर गए गर्म कपड़े चलने लगा पंखा

weather update मेरठ और आसपास के जिलों के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। आज बुधवार को भी तापमान 30 डिग्री के पार जाने की पूरी संभावना है। इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक चल रहा है। तेज धूप के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों को उतार दिया है और घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान भी 11.2 डिग्री पर टिका हुआ है।
यह सामान्य से एक डिग्री कम है। रात में मौसम कुछ ठीक हो जाता है। आज बुधवार को भी तापमान बढ़ने की पूरी संभावना है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार तक बने रहने की पूरी संभावना है। मार्च के पहले सप्ताह से ही तापमान में अचानक तेजी आई है। गत सोमवार को अधिकतम तापमान 27. 6 डिग्री तक पहुंच गया था। जो एक दम से 2.8 डिग्री तक बढ़ा। आने वाले दिनों में आगामी 10 और 11 मार्च को तेज हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
यह भी पढ़े : Refined Oil Price : रिफाइंड आयल के दाम में तेजी,होली पर इस स्तर तक पहुंचेगीं कीमतें

हालांकि हवा की रफ्तार आज भी तेज है। लेकिन इनमें उतनी नमी नहीं है कि ये तापमान में वृद्धि को रोक सकें। इस सप्ताह के अंत तक तापमान 32 डिग्री को पार कर सकता है। इस बार मार्च में तापमान की तेजी में एक सप्ताह का विलंब देखा जा रहा है। आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान 30 डिग्री पहुंच जाता है। यह संयोग है कि इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह में तापमान 30 डिग्री के पार गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो