मेरठ

वाघा बोर्डर का टूटेगा रिकाॅर्ड, अब यूपी के इस शहर में लहरेगा सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी होगी ऊंचार्इ

देश के शहीद आैर क्रांतिकारियों का लिखा होगा इतिहास

मेरठJan 02, 2019 / 07:15 pm

Nitin Sharma

वाघा बोर्डर का टूटेगा रिकाॅर्ड, अब यूपी के इस शहर में लहरेगा सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी होगी ऊंचार्इ

मेरठ।देश की सरहद पर वाघा बोर्डर पर लहर रहा तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा है।जिसकी लंबार्इ (360 फीट) है। लेकिन अब वाघा का यह रिकाॅर्ड जल्द ही टूटने वाला है।इसकी वजह इससे भी करीब 25 फीट ऊंचा तिरंगा यूपी के मेरठ जिले में जल्द फहराया जाना है।इसके लिए टावर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।इसके साथ ही यहां मौजूद आश्रम में क्रांतिकारियों आैर शहीदों के लिए गैलरी भी बनाने का काम चल रहा है।तिरंगे के लहराते ही यह देश का सबसे ऊंचा तिरंगा होगा।जो रिकाॅर्ड में शामिल किया जाएगा।इतना ही नहीं देश के सबसे ऊंचे तिरंगे को फरवरी तक फहराया जा सकता है।

इतने फीट लंबा होगा तिरंगा यहां पर लहराया जाएगा

श्री परमधाम न्यास अरिहंतपुरम वलीदपुर के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि यूपी के मेरठ से सटे दौराला में स्थित वलीदपुर में देश का सबसे ऊंचा (380 फीट) तिरंगा जल्द ही फहराया जाएगा। इसके लिए लगभग तैयारी हो चुकी है। वहीं इसमें करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आर्इ है। झंडे का वजन लगभग एक से सवा क्विंटल तक होगा। इसकी लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार झंडे को लगाने का काम काफी समय से कोलकाता की एक प्राईवेट कंपनी स्कीपर लिमिटेड कर रही है। झंडा लगाने के लिए कंपनी ने टावर खड़ा कर दिया है।

टावर में बनार्इ जाएगी गैलरी, इन शहीदों को होगा इतिहास

वहीं मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि यहां टावर आैर आश्रम में देश के शहदी आैर क्रांतिकारियों के स्टेच्यू बनाये जाएंगे।इनमें शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु,चंद्रशेखर आजाद,रामप्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खां, समेत कर्इ गुमनाम क्रांतिकारियों से जुड़े शहीदों के बारे में जानकारी रखी जाएगी।

Home / Meerut / वाघा बोर्डर का टूटेगा रिकाॅर्ड, अब यूपी के इस शहर में लहरेगा सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी होगी ऊंचार्इ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.