2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के लिए इस बार ये हैं खास इंतजाम, अभी से शुरू हो गर्इ हैं तैयारियां

प्रशासन की आेर से इन विभाग के अफसरों को दिए गए कड़े निर्देश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Jun 2018, 2:21 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के लिए इस बार ये हैं खास इंतजाम, अभी से शुरू हो गर्इ हैं तैयारियां

मेरठ। सावन शिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। वेस्ट यूपी में शिवभक्तों के इस मेले में करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष पर चढ़ाते हैं। इसमें हर उम्र के श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसलिए इस शासन आैर प्रशासन पहले से ही कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर देता है। इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर कर्इ तरह की तैयारियां करने में प्रशासन अभी से जुट गया है। इसके लिए बैठकें आैर अफसरों को दिशा-निर्देश शुरू हो गए हैं। इस साल नौ अगस्त को सावन शिवरात्रि है। आइए देखें इस बार कांवड़ यात्रा के लिए क्या नया होने जा रहा है।

कांवड़ यात्रा से पहले भी पुख्ता इंतजाम

एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को र्इद आैर कांवड़ यात्रा के लिए कहा कि ये दोनों त्योहार पुलिस के लिए एक चुनौती है। पुलिसकर्मी इन दोनों त्योहारों पर सतर्क होकर जुट जाएं। उन्होंने जोन के सभी एसएसपी को अभी से तैयारी करने और संवेदनशील धार्मिक स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने जिलों में ऐसे स्थान भी चिन्हित करें, जो मिश्रित आबादी है और वहां पर तनाव फैलने का अंदेशा बना रहता हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तरांचल प्रदेश की सीमा से दिल्ली की सीमा तक का इलाका हमारे क्षेत्र में आता है। यही इलाका कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष संवेदनशील होता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

कांवड़ यात्रा तैयारी की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि आगामी श्रावण मास शिवरात्रि कांवड़ यात्रा को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराना प्रशासन का दायित्व है इसलिए सभी सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना तैयार कर कावंड़ मार्गों पर की जाने वाली विभागीय व्यवस्थाओं को तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह क्षेत्राधिकारी पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर सभी कावंड़ मार्गों की दशा व स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि जनपद के सभी कांवड़ मार्ग चौड़े और गड्ढामुक्त, सुगम व सुरक्षित हो तथा मार्ग पर पीने के पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था हो।

डायवर्जन वाले रूटों को चिन्हित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बचत भवन सभागार में आगामी शिवरात्रि कावंड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के सम्बंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन मार्गों पर रूटों का डायवर्जन किया जाना है, उनको चिन्हित करें ताकि आम जन को उसकी जानकारी हो सके, साथ ही मार्गों पर संकेतक भी लगाएं जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर अनाधिकृत कटों को बंद करें तथा जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाएं।

जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने के निर्देश

डीएम अनिल ढींगरा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी जर्जर तारों को शीघ्र बदलवाएं तथा ढीले तारों को कसवाएं और सुनिश्चित करें कि कावंड़ कैंपों में विद्युत कनेक्शन देने से पहले सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखें।

बिजली के खंभों पर लगेगी आठ फुट ऊंची प्लास्टिक

जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों को हाईवोल्ट तारों की चेकिंग कराने, विद्युत खम्बों को आठ फीट तक प्लास्टिक से कवर कराने तथा सभी सुरक्षा मानकों को पालन करने के निर्देश दिये ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश