शुक्रवार को हरिद्वार के लिए रोडवेज बस नहीं होने पर कांवड़ियों हंगामा शुरू कर दिया था। जिसके बाद रोडवेज ने हरिद्वार के लिए करीब 10 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। जिसके बाद अब स्थिति कुछ ठीक हुई है। वहीं महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी क्रांतिनगरी में शुरू हो चुकी है। मेरठ के प्रसिद्ध औघडनाथ मंदिर में मंदिर समिति और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग हुई। जिसमें कांवड यात्रा और महाशिवरात्रि को जलाभिषेक को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में औधड़नाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और एसपी सिटी विनीत भटनागर उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई।
यह भी पढ़े : Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में मात्र एक लोटा जलाभिषेक से मनोकामना पूरी करेंगे भोलेनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष डाक्टर महेश बंसल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। सुबह 4 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा जो कि पूरे दिन चलता रहेगा। वहीं कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस मंदिर परिसर और उसके बाद सुरक्षा की पूरी तैयारी में जुटी हुई है। मंदिर परिसर और उसके बाहर अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। इस दौरान बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर महेश बंसल के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एएसपी कैंट सूरज राय, दौराला सीओ आशीष शर्मा, कैंट बोर्ड से पीयूष गौतम, नगर निगम और बिजली विभाग के भी अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। शहर में अब दूसरे शहरों को जाने वाले कांवडियों का जत्था निकलना शुरू हो गया है। शहर में हर सड़क पर बम-बम के जयघोष गूंज रहे हैं। से गूंजने लगा है। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। भगवान शिव के भक्त गंगा का जल लेने के लिए घाटों की ओर निकलने लगे हैं। खासकर उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए बड़ी संख्या में जत्था जाने लगा है।