scriptKarwa Chauth 2019: करवाचौथ पर राशि के अनुसार करेंगे पूजा तो होगी उत्तम फल की प्राप्ति | karwa chauth vrat 2019 karwa chauth puja according rashi | Patrika News

Karwa Chauth 2019: करवाचौथ पर राशि के अनुसार करेंगे पूजा तो होगी उत्तम फल की प्राप्ति

locationमेरठPublished: Oct 10, 2019 11:21:53 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- करवा चौथ हिंदू धर्म में स्त्रियों का सबसे प्रमुख व्रत- करवा चौथ पर राशि अनुसार पूजन विधि- ज्योतिष शास्त्र में पत्नी का आधा भाग्य पति से जुड़ा होता है

karwa-chauth-.jpg
मेरठ. करवा चौथ (Karwa Chauth 2019) हिंदू धर्म में स्त्रियों का सबसे प्रमुख व्रत है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी यानी 17 अक्टूबर को किया जाएगा। हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए पूरे दिन बिना अन्न-पानी पिये उपवास रखती हैं। इस दिन सभी स्त्रियां दोपहर में करवा चौथ की कथा सुनती है तथा शाम को चंद्रोदय के दर्शन कर व्रत खोलती हैं।
शिवनेत्र संस्था मेरठ के ज्योतिषाचार्य सुकुल शर्मा का कहना है कि ज्योतिष शास्त्र में एेसा माना जाता है कि पत्नी पति की अर्धांगिनी होती है। इसलिए पत्नी का आधा भाग्य पति से जुड़ा होता है। वह एक शक्ति के रूप में पति व उसके परिवार की रक्षा करती है। शर्मा जी कहते हैं कि राशि के अनुसार करवाचौथ का व्रत रखने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आइये जाने राशि अनुसार करवा चौथ पूजा कैसे करें।
यह भी पढ़ें

Karwa Chauth 2019: पत्‍नी को राशि के अनुसार देंगे गिफ्ट तो जीवन रहेगा खुशहाल

राशि अनुसार karwa chauth

मेष राशि- पति अपनी पत्नी को मंगलसूत्र पहनाए आैर मांग भरे। इसके साथ ही देवी मां को घर बने खाने का एकसाथ मिलकर भोग लगाएं।
वृषभ राशि- पति आैर पत्नी शाम को पंचामृत बनाकर घर में रखें। शिवलिंग पर एकसाथ जल के चढ़ाएं व सफेद मिठार्इ का भोग लगाएं।
मिथुन राशि- करवा चौथ के दिन पति पत्नी को हरी साड़ी का उपहार दें। वहीं पत्नी पति को हरा रूमाल भेंट करें।
कर्क राशि- खाना खाने से पहले शिव परिवार के नाम की थाली निकालें। इसके बाद चांदी की थाली में एकसाथ बैठकर भोजन गृहण करें।
सिंह राशि- पति-पत्नी भगवान विष्णु के मंदिर में करने जाएं आैर भगवान विष्णु को पीले पुष्प चढ़ाएं।
कन्या राशि- पति करवा चौथ के दिन पत्नी को स्वर्ण निर्मित जेवर का उपहार दें।
तुला राशि- पत्नी खीर में केवड़ा डालकर अपने हाथ से पहला निवाला पति को खिलाएं। वहीं पति पत्नी को चांदी की पायल उपहार में दें।
वृष्चिक राशि- पत्नी पति को उनकी पसंद का खाना बनाकर खिलाएं। वहीं पति सफेद फूलों की वेदी पत्नी के बालों में लगाएं।
धनु राशि- पति-पत्नी एक-दूसरे को मीठा पान खिलाएं।
मकर राशि- करवा चौथ के दिन पत्नी पति को परफ्यूम उपहार में दें।
कुंभ राशि- इस दिन नयी चादर खरीदें आैर उसे ही बिछाकर सोयें।
मीन राशि- दंपती एक-दूसरे को पीले वस्त्र या रूमाल उपहार में दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो