scriptVIDEO: मायके से ससुराल पहुंची महिला को घर में नहीं घुसने दिया गया तो उसने वहीं दे दिया धरना, फिर ये हुआ… | lady came sasural not allowed to enter house in meerut | Patrika News

VIDEO: मायके से ससुराल पहुंची महिला को घर में नहीं घुसने दिया गया तो उसने वहीं दे दिया धरना, फिर ये हुआ…

locationमेरठPublished: May 03, 2019 05:02:26 pm

Submitted by:

sanjay sharma

महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
एनजीआे की मदद से ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी

meerut

VIDEO: मायके से ससुराल पहुंची महिला को घर में नहीं घुसने दिया गया तो उसने वहीं दे दिया धरना, फिर ये हुआ…

मेरठ। अपना हक पाने के लिए एक महिला जब अपने ससुराल पहुंची तो उसको ससुराल में ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा, जिसकी उसने कल्पना तक नहीं की थी। महिला के साथ आए लोगों ने काफी देर तक उसके ससुराल का दरवाजा खटखटाया। किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। थक-हारकर महिला ने अपने ससुराल के आगे ही धरना दे दिया। वह घर के गेट पर ही बैठ गई। महिला को ससुराल में न्याय न मिलने पर ‘सारथी’ एनजीओ संचालिका कल्पना पांडे भी पहुंच गई। उन्होंने पहले महिला की ससुराल के घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब घर के दरवाजे नहीं खुले तो वह भी वहीं महिला के साथ धरने पर बैठ गई। ये लोग करीब तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे। मामला ब्रहमपुरी क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ेंः यहां के स्कूलों में होगी सिर्फ चार घंटे पढ़ार्इ, अफसरों ने इसके पीछे बतार्इ ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ेंः चक्रवाती तूफान के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह बीती दिसंबर को हुआ था। शादी के बाद से उसको तीनों ननद और सास, ससुर परेशान कर रहे हैं। सभी लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं आैर उसके उसके साथ मारपीट की जाती है। आरोप है कि उससे नौकरों जैसा काम करवाया जाता है। महिला की नकदी छीन ली और उसको हर रोज दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता है। उसकी ससुराल वालों ने उसका सोना भी छीन लिया है। इसके अलावा उसके पति को घर में नजरबंद कर दिया है। महिला ने बताया कि वह बीती 29 अप्रैल को अपने मायके गई थी। आज जब वह अपनी ससुराल वापस आई तो उसको घर के भीतर नहीं घुसने दिया गया। उसने इसकी सूचना डायल 100 और 1090 को भी दी, लेकिन इसके बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एनजीओ संचालिका कल्पना पांडे पीड़ित महिला को थाने लेकर पहुंची और वहां पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो