मेरठ

Girlfriend को कपड़े दिलवा रहा था युवक, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर जो हुआ…

Highlights:
— बीच सड़क पत्नी ने पति पर किया हाथ साफ
— मामला गर्म होता देख फरार हुई गर्लफ्रेंड
— दोनों को थाने लेकर पहुंची पुलिस ने कराया समझौता

मेरठMar 16, 2021 / 11:02 am

Rahul Chauhan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ। मेरठ में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में उस समय अजीब नजारा देखने को मिला जब एक युवक को उसकी पत्नी ने गर्लफ्रेंड को कपड़े दिलवाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक की पत्नी ने बीच सड़क पर ही हाथ साफ करने शुरू कर दिए। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। वहीं मामला गर्म होता देख युवक की गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाया लेकिन मामला गर्म होता देख दोनों को थाने ले आए। काफी गहमा-गहमी के बाद दोनों के बीच पुलिस समझौता कराया।
यह भी पढ़ें

‘दंगल’ के लिए मुर्गों को खिलाया जाता है स्टेरॉयड और देसी घी, पूरी Diet जानकर हो जाएंगे हैरान

जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी आयशा का निकाह युवक अल्ताफ के साथ हुआ था। आयशा का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति अल्ताफ उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि अल्ताफ ने कुछ दिनों बाद आयशा को छोड़ दिया। वह जब उसे फोन करती थी तो वह फोन भी नहीं उठाता था। आरोप है कि उसने पति अल्ताफ से मिलने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। गत सोमवार को आयशा जब शास्त्रीनगर के पॉश बाजार सेंट्रल मार्केट से जा रही थी। इसी दौरान उसने अपने पति अल्ताफ को एक युवती के साथ देखा। वह पीछे लग गई।
यह भी देखें: दुल्हन निकली किन्नर तो पति के उड़े होश

आयशा के मुताबिक उसने दोनों का पीछा किया। जिसके बाद अल्ताफ उस युवती को लेकर शॉपिंग के लिए दुकान में चला गया। जहां से बाहर निकलते ही आयशा ने अपने पति अल्ताफ को पकड़ लिया। पत्नी को सामने देखते ही अल्ताफ हक्का-बक्का रह गया। इसी बीच गुस्से में आई आयशा ने पति अल्ताफ को ताबड़तोड़ तमाचे जड़ दिया। जिसके बाद दोनों सड़क पर आपस में भिड़ गए। उधर, हंगामे के दौरान पति की माशूका फरार हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां महिला ने अपने पति पर कई शादियां करने का आरोप लगाया। वहीं युवक का कहना था कि वह आयशा को तलाक दे चुका है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.