scriptविवाहिता को नशीली गोलियां खिलाकर ससुरालियों ने किया गैंगरेप, जानिये फिर क्या हुआ | Lady put allegations Of rape on her inlaws | Patrika News

विवाहिता को नशीली गोलियां खिलाकर ससुरालियों ने किया गैंगरेप, जानिये फिर क्या हुआ

locationमेरठPublished: Sep 23, 2020 05:07:06 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights
पीड़िता ने खोला मुंह तो बेटे की हत्या का किया प्रयास
मुंह खोलने पर पांच साल के बेटे को जान से मारने की धमकी
एसएसपी से लगाई ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार

gangrape.jpg
मेरठ। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि उसे प्रतिदिन नशे की गोलियां खिलाई जाती थी। इसके बाद उसका जेठ,देवर और ननद का लड़का उसके साथ बलात्कार करते थे। उसने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताने की बात कही तो ससुरालियों ने विवाहिता के पांच साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
घटना थाना परतापुर क्षेत्र की है। जहां की निवासी एक महिला ने अपने ससुराल के कुछ लोगों पर खुद के साथ नशीली गोलियां खिलाकर गैंगरेप किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं कर रही है।
परतापुर निवासी महिला के मुताबिक उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। जिससे उसे पांच साल का एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि उसकी दूसरी शादी जनवरी के महीने में एक युवक से हुई थी। महिला ने अपने दूसरे पति पर शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अपने भाई की कमी को छुपाने के लिए विवाहिता की ननद उसे रोज बहाने से नशे की गोलियां खिलाती रही।
जिसके बाद उसके जेठ, देवर और ननद का लड़का महिला के साथ गैंग रेप करते थे। एक दिन महिला को इस बात की जानकारी मिली तो आरोपियों ने सरधना क्षेत्र में नहर पर ले जाकर उसकी और उसके बेटे की हत्या का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि जैसे-तैसे जान बचा कर वह सरधना थाने पहुंची। मगर आरोपियों के दबाव में पुलिस उल्टा उसके खिलाफ ही चरस का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगी।
पीडिता ने एसएसपी के पास पहुंचकर मामले में कार्यवाई के लिए गुहार लगाई है। वह अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो