script

‘पाकिस्तानी शख्स’ ने हिंदुस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया एेसा फाेटो, देखते ही भड़क गये लोग

locationमेरठPublished: Nov 15, 2018 02:54:47 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

पुलिस ने ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

DEMO PIC

‘पाकिस्तानी शख्स’ ने हिंदुस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया एेसा फाेटो, देखते ही भड़क गये लोग

बागपत।हार्इटेक होते जमाने के साथ ही हर कोर्इ एंड्रॉयड फोन चला रहा है।इसमें ज्यादातर लोग व्हाट्सएेप का इस्तेमाल भी कर रहे है।लेकिन यूपी के बागपत में इसी व्हाट्सएप के जरिये एक नया मामला सामने आया है।जहां एक व्हाट्सएप पर ग्रुप पर देश विरोधी एक एेसा फोटो डाला गया।जिसे देखते ही कर्इ लोग भड़क गये।इतना ही नहीं चर्चा है कि देश विरोधी यह फोटो ग्रुप में पाकिस्तानी शख्स ने भेजा है।इसकी जानकारी लगते ही लोगों की शिकायत पर पुलिस ने व्हाट्सएेप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं ग्रुप पर चल रही गतिविधियों आैर फोटो शेयर करने वाले का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

एसएसपी ने अचानक ही कर्इ पुलिसकर्मियों का कर दिया ट्रांसफर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

news

जनसेवा केंद्र संचालक ने बना रखा है व्हाट्सएप ग्रुप

जानकारी के अनुसार बागपता जिले के पलडा गांव निवासी नइम गांव में ही जनसेवा केन्द्र चलाता है। उसने अपने व्हाट्सएप पर जोश नाम का ग्रुप बना रखा है। कई दिन पहले इस ग्रुप में कई ऐसे फोटो अपलोड किए गए थे। जिनमें अश्लीलता के साथ ही हिन्दुस्तान की पाकिस्तान द्वारा अपमान किया गया है। जब यह फोटो ग्रुप में करीब सवा सौ लोगों के पास पहुंचे। तो ग्रुप में जुड़े कर्इ लोगों आक्रोष व्याप्त हो गया। वहीं चर्चा है कि यह फोटो ग्रुप में शामिल एक पाकिस्तानी युवक ने किये है। जिसके बाद ग्रुप में शामिल लोगों ने मामले की जानकारी दाहा पुलिस चौकी पर दी।

पुलिस ने एडमिन को गिरफ्तार कर जांच में जुटी

इसके बाद बागपत पहुंचे हिंदू संगठनों के लोगों को पता लगा। वह दोघट थाने में पहुंचे। दोघट थाने में पहुंच कर एसओ से उन्होंने मामले में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले में ग्रुप एडमिन नइम को आर्इटी एक्ट की धाराआें में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस जानकारी के लेकर ग्रुप पर इस तरह की पोस्ट आैर फोटो डालने वालों की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं एसपी बागपत शेलेष कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जो-जो भी दोषी होगा। उसकी ही गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नइम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका चालान कर दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो