scriptमंडियों से शुल्क नहीं हुआ समाप्त को बर्बाद होगा व्यापारी और व्यापार | Mandis fee not finished, merchant and trade will be ruined | Patrika News

मंडियों से शुल्क नहीं हुआ समाप्त को बर्बाद होगा व्यापारी और व्यापार

locationमेरठPublished: Sep 27, 2020 08:00:49 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
मंडी शुल्क समाप्ति को लेकर उग्र हुआ व्यापारिक आंदोलनकैंडल मार्च निकाल भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

vishnu.jpeg
मेरठ। मंडी शुल्क खत्म किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा पूर्व सांसद के आह्वान पर नवीन मंडी के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालाकर शुल्क खत्म किये जाने ई मांग की। जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान व्यापारियों ने भाजपा नेता विनीत शारदा को ज्ञापन भी सौंपा।
मेरठ में लगातार मंडियों में मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग की जा रही है। जिसको लेकर मंडी व्यापारियों ने आंदोलन चलाया हुआ है। दिल्ली रोड नवीन गल्ला मंडी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री गिरीश अग्रवाल, संजय कुमार समेत व्यापारियों ने मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग को लेकर भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि मंडियों के भीतर शुल्क समाप्त नहीं हुआ तो व्यापार और व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
भाजपा नेता विनीत शारदा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर प्रयास करेंगे कि उनकी मांग पूरा कराएं। इस मौके पर व्यापारी दिनेश गुप्ता, विपिन गोयल, दीपक गर्ग, रवि रावत, निखिल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, नीलू अग्रवाल मौजूद रहे। दूसरी ओर, लोहियानगर मंडी में अध्यक्ष राजकुमार सोनकर, महामंत्री ब्रह्मपाल, कोषाध्यक्ष अशरफ कुरैशी, अमरीश गुप्ता मोनू, सौरभ सिंह ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंडी शुल्क खत्म नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा। इधर, शाम को नवीन मंडी के व्यापारी मंडी समिति सचिव दफ्तर पर एकत्रित हुए। वहां से कैंडल मार्च निकाला। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर भी संगठन के साथियों के साथ शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो