scriptदसवीं पास युवक ने कई युवतियों को फंसाया, बाद में उनके साथ कर दिया यह कांड | many girls cheated for marrying as fake pilot in meerut | Patrika News
मेरठ

दसवीं पास युवक ने कई युवतियों को फंसाया, बाद में उनके साथ कर दिया यह कांड

खास बातें

ब्रह्मपुरी पुलिस और साइबर ने किया जालसाज को गिरफ्तार
इंडिगो एयरलाइंस में पायलट बताकर शादी तय करता था
मेरठ की युवती ने खोली पोल, कारनामे से हर कोई हैरत में

मेरठAug 10, 2019 / 01:24 pm

sanjay sharma

meerut
मेरठ। दसवीं पास युवक ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ देखी, फिर उसके दिमाग में शातिराना किस्म से एक अपराधिक किस्म की चाल ने जन्म लिया। युवक ने अपने आप को इंडिगो कंपनी का पायलट बताकर कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया। युवक ने शादी डाट काम पर खुद का एकाउंट पायलट के नाम पर बनाया। इसके बाद वह लड़कियों को शादी के लिए टारगेट करने लगा। ब्रह्मपुरी पुलिस और साइबर सेल ने अलीगढ़ के इस जालसाज को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ेंः बकरीद में कुर्बानी के लिए दो कुंतल का ‘रुस्तम’ तैयार, पहलवान से ज्यादा है डाइट, देखें वीडियो

शातिर की यह है असली प्रोफाइल

छोटे से कद और कम बाल वाले इस शातिर का नाम विष्णु सिंह उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा है। इसने अपने कई नाम रखे हैं। इसका दूसरा नाम अंकित सिंह उर्फ राजपूत, राजीव उर्फ शिव निवासी अलीगढ़ भी है। इसने कई राज्यों की दर्जनों लड़कियों को टारगेट किया हुआ था। लड़के की प्रोफाइल पायलट के रूप में देखकर इससे दर्जनों लड़कियां प्रभावित हो गई थी। फिर वह लड़कियों को शादी का प्रलोभन देता था और बातचीत शुरू करता था। इसी बीच मां की तबीयत खराब आदि कोई न कोई बहाना बनाकर लड़कियों से रूपये ऐंठ लेता था। ऐसा उसने कई लड़कियों के साथ किया।
यह भी पढ़ेंः फोर्स की तैनाती के बीच जुमे की नमाज 30 साल बाद नहीं हुई सड़कों पर, इसकी बड़ी वजह आयी सामने, देखें तस्वीरें

मेरठ की युवती अपनाया पैंतरा

पूछताछ में उसने बताया कि उसके जाल में ऐसी कई लड़कियां फंस चुकी है। वह लड़कियों से करीब 10 लाख रूपये तक ऐंठ चुका है। मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र की ब्यूटी पार्लर संचालिका भी इस जालसाज युवक के चक्कर में फंसी। जालसाज ने पहले लड़की को पायलट बताते हुए रौब गालिब किया। इसके बाद दिल्ली के फाइव स्टार होटल में उसको बुलाकर डिनर करवाया। इसके बाद लग्जरी किराए की कार लेकर उसको मेरठ छोडऩे आया। युवक ने किराये की कार को अपनी कार बताया। मेरठ की युवती से जालसाज कई बार मिला।
यह भी पढ़ेंः आजम खान के बाद अब इस बसपा नेता को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी

पायलट लाइसेंस मांगने पर खुली पोल

इसके बाद उसने अपनी मां का एक्सीडेंट बताते हुए युवती से एक लाख 60 हजार रूपये ऐंठ लिए। युवती को कुछ शक हुआ तो उसने जालसाज से उसका पायलट लाइसेंस मांगा। इंडिगो का आईकार्ड दिखाने को कहा तो जालसाज युवक युवती को इधर-उधर की बातें बताने लगा। युवती का शक पक्का हो गया। इस पर उसने समाज की परवाह न करते हुए युवक को सबक सिखाने की ठानी। बस यहीं से इस जालसाज युवक की पूरी पोल खुलनी शुरू हो गई। जालसाज को जब पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया तो पता चला कि वह इस तरह सात से ज्यादा युवतियों को अपने जाल में फंसाकर रुपये ऐंठ चुका है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Meerut / दसवीं पास युवक ने कई युवतियों को फंसाया, बाद में उनके साथ कर दिया यह कांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो