scriptमेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नक्शा आया सामने, 700 करोड़ की लागत से 91 एकड़ में होगा निर्माण | map prepared of sports university will be built at cost of 700 crores | Patrika News

मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नक्शा आया सामने, 700 करोड़ की लागत से 91 एकड़ में होगा निर्माण

locationमेरठPublished: Oct 23, 2021 11:57:30 am

Submitted by:

lokesh verma

उत्तर प्रदेश के एकमात्र अत्याधुनिक खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य के शुरू करने की तैयारियां अब जोरों पर हैं। मेरठ के सरधना क्षेत्र के सलावा में प्रस्तावित इस खेल विश्वविद्यालय का नक्शा बनाकर केंद्र सरकार के परिवेश पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। यह खेल विश्वविद्यालय 700 करोड़ की लागत से 91 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा।

sports-university-meerut.jpg
मेरठ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय (Sports University) बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके लिए सिंचाई विभाग और वन विभाग ने 91 एकड़ जमीन खेल विभाग के नाम कर दी थी। खेल दिवस के मौके पर इस खेल विश्वविद्यालय का नामकरण हॉकी के जादूगर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद नाम पर किया गया। खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सलावा गांव में बनाया जाएगा। प्रदेश के इस पहले खेल विश्वविद्यालय का नक्शा भारत सरकार के परिवेश पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
बता दें कि 700 करोड़ रुपये की लागत से 91 एकड़ जमीन में बनने वाले इस विश्वविद्यालय में ओलंपिक स्तरीय स्वीमिंग पूल और विश्वस्तरीय सुविधा वाली तीन शूटिग रेंज बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य नए वर्ष में शुरू कर दिया जाएगा। परिवेश पोर्टल पर अपलोड साइट प्लान के मुताबिक, यहां निशानेबाजों के लिए दस मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन शूटिंग रेंज बनेंगी। विश्वविद्यालय में खेलों पर शोध भी होगा। कैंपस में बैंक और पोस्ट ऑफिस भी होगा। स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अलग से प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- चार धाम समेत 40 धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए यूपी के इस शहर से मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, जानें पूरा प्लान

ये होगी खेल विश्वविद्यालय में सुविधा

खेल विश्वविद्यालय में मिलने वाली सुविधाएं अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय होगी। इसमें 100 व 400 मीटर के लिए एथलेटिक ट्रैक के अलावा कई सुविधाएं दी जाएंगी। हॉकी के लिए बड़ा मैदान, चार लॉन टेनिस कोर्ट, चार वालीबॉल कोर्ट, दो बास्केटबॉल कोर्ट, दो हैंडबॉल कोर्ट, योगा हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, 100 व 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक भी बनाए जाएंगे। विवि खेलों के साथ खेल शिक्षा का हब बनेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे भारत का एक बड़ा केंद्र बनेगा। स्पोर्ट्स सिटी कहे जाने वाले मेरठ के खेल उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को विवि बनने से लाभ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो