scriptशर्मनाक: दहेज के लिए मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता जलाया फिर कर दिया कमरे में बंद किया | Married woman burnt by putting kerosene oil for dowry | Patrika News

शर्मनाक: दहेज के लिए मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता जलाया फिर कर दिया कमरे में बंद किया

locationमेरठPublished: Nov 28, 2020 12:35:18 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित जली कोठी की घटना- गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती- भाई ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

meerut2.jpg
मेरठ. दहेज के लिए मेरठ के थाना रेलवे रोड क्षेत्र की अबू मकबरा निवासी बेटी को ससुरालियों ने जला दिया। उसको गंभीर झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर है। महिला के भाई को पता चलने पर एसएसपी और थाना पुलिस से गुहार लगाई गई है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- कन्नौज में शिक्षक की अचानक मौत, फर्श पर औंधे गिरा मिला शव

दरअसल, रेलवे रोड क्षेत्र के अबू मकबरा निवासी उमर फारूख ने बताया कि उसकी बहन अजरा का निकाह जली कोठी निवासी शाहीद से हुई थी। उनकी बहन पिछले कई दिनों से काफी परेशान थी और मायके आकर बताती थी कि उसको ससुर अब्दुल, सास हसीना और नंदोई मुस्तकीम और ननद सबीना आए दिन परेशान करती हैं। उसने 10 हजार रुपए भी दे दिए उसके बाद भी उससे रुपये लाने की बात कर रहे हैं। उमर ने बताया कि उसने अपनी बहन के निकाह में अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज आदि दिया था।
शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुर, सास और नंदोई ने उसकी बहन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया है। गंभीर रूप से झुलसी अजरा का उपचार कराने के बजाय उसे कमरे में ही बंद रखा गया और मायके वालों को इसकी खबर तक नहीं दी गई। शुक्रवार को रात जब उनको इसकी जानकारी हुई तो वे बहन के घर पहुंचे और उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में उमर ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो