scriptmaternal uncle and nephew died in a road accident before Bhai Dooj in meerut | Bhaidooj 2023: रेखा और सुनीता को अमन ने दिया जीवन भर का गम, अनिता-मन्नू पर टूटा दुखों का पहाड़; जाने पूरा मामला | Patrika News

Bhaidooj 2023: रेखा और सुनीता को अमन ने दिया जीवन भर का गम, अनिता-मन्नू पर टूटा दुखों का पहाड़; जाने पूरा मामला

locationमेरठPublished: Nov 15, 2023 02:34:21 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut News: आज भाईदूज पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन भाईदूज पर रेखा, सुनीता, अनिता और मन्नू का रो—रोकर बुरा हाल है। चारों बहनों का भाई अपने भांजे के साथ हादसे का शिकार हो गया। भाईदूज से पहले मामा और भांजे की मौत हो गई।

Meerut Road Accident News
20 टायरा ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार।
Meerut road Accident News: भाईदूज से एक दिन पहले मेरठ में चार बहनों के लाड़ले भाई की हादसे में मौत हो गई। भाई ही नहीं बल्कि मामा भी हादसे का शिकार हुआ। मामा—भांजे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
भीषण हादसे में जहां मेरठ के सूरजकुंड आर्यनगर निवासी अमन की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली निवासी भांजे विशाल ने दम तोड़ दिया।

परिवार में कोहराम मच गया
भैयादूज से एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आर्यनगर निवासी मुंशी लाल पत्नी राजवती और दो बेटों प्रदीप और अमन के साथ रह रहे थे। पांच बेटियों व एक बेटे की शादी हो चुकी है। घर में अमन शादी के लिए बचा था। अमन गाजियाबाद मोहन नगर में बहन रेखा के यहां रहता था। पिछले दस साल से वह वहीं रह रहा था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.