उन्होंने कहा कि सजगता व सतर्कता बनाये रखे। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। उनको चिन्हित कर जेल भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दें ताकि घटना के बडा होने से पूर्व ही उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि ईद के समय जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने सिविल डिफेन्स के अधिकारियों से कहा कि वह सिविल डिफेन्स के व्यक्तियो को आई कार्ड जारी करें व उनकी सूची साझा करें।
यह भी पढ़े : 'एसओ जागरण तो होकर रहेगा,इसके लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं,हिम्मत है तो रोक के दिखा' जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह अपने व अपने स्टाफ के आईकार्ड अवश्य बनवाये। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर निकायो से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रो में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह एम्बुलेन्स की व्यवस्था सुनिश्चित कराये। उन्होेंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह ईद के समय पुलिस की माकुल व्यवस्था सुनिश्चित कराये। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एडीएम वित्त पंकज वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमित भट्ट सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित रहे।