scriptदो गुटों में विवाद, हुए हवाई फायर, क्षेत्र में दहशत ! | The two factions dispute the aerial fire ! | Patrika News

दो गुटों में विवाद, हुए हवाई फायर, क्षेत्र में दहशत !

locationमेरठPublished: Feb 20, 2017 10:33:00 pm

Submitted by:

jitendra changani

– हादसे में एक घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

crim in jaisalmer

crim in jaisalmer

जैसलमेर. जिले के धऊवा मार्ग के समीप दो गुटों में हुए विवाद के दौरान सोमवार शाम को हवाई फायर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस जाब्ता पहुंचा, शाम को घटना के बाद शांतिपूर्व स्थिति बनी हुई थी। सदर पुलिस के अनुसार पिथला निवासी कमलसिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह गाड़ी में जा रहा था, इस दौरान सामने से एक अन्य वाहन में पांच-छ: लोग आए और फायरिंग कर दी। 
वारदात में कमलसिंह घायल हो गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक खदान के झगड़े ने विवाद का रूप ले लिया।
 देर रात तक इस संबंध में पुलिस कार्रवाई जारी थी। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश उपनिरीक्षक सवाईसिंह कर रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो