scriptMeerut News: Woman caught with boys inside house in Pallavapuram, Meerut | Meerut News: बेटे के दोस्तों के घर रूकी महिला तो कालोनीवासियों ने बुलाई पुलिस, ये है पूरा मामला; सामने आया ये सच | Patrika News

Meerut News: बेटे के दोस्तों के घर रूकी महिला तो कालोनीवासियों ने बुलाई पुलिस, ये है पूरा मामला; सामने आया ये सच

locationमेरठPublished: Jul 27, 2023 07:16:43 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut News: मेरठ के थाना पल्लवपुरम में एक मकान के भीतर एक महिला दो लड़कों के साथ पकड़ी गई। कालोनीवासियों ने महिला और लड़कों पर रंगरलिया मनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

Meerut News: घर के अंदर लड़कों के साथ पकड़ी महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, सामने आया ये सच
Meerut News: घर के अंदर लड़कों के साथ पकड़ी महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, सामने आया ये सच
Meerut News: मेरठ में थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में दो लड़कों के साथ एक महिला को पकड़ा है। इस पर कॉलोनीवासियों ने जमकर हंगामा किया। किराए पर रहने वाले दोनों लड़के महिला को उसी कमरे के अंदर बंद करके भाग निकले। कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से उसका नाम पता पूछा। पुलिस ने महिला को किसी तरह बाहर निकलवाया और पल्लवपुरम थाने पर ले आई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लड़के महिला के साथ में रंगरलिया मना रहे थे। दोनों लड़कों ने यह मकान तीन महीने पहले पढ़ाई करने के लिए किराए पर लिया था। रात में दोनों लड़के महिला को रात के समय अपने कमरे में लाए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.