scriptMeerut : भगवा अंगोछा ओढ़े युवक काे पीटा. पुलिस ने कहा तहरीर मिली होगी कार्रवाई | Meerut News Youth beaten for applying tilak and Saffron cloth | Patrika News

Meerut : भगवा अंगोछा ओढ़े युवक काे पीटा. पुलिस ने कहा तहरीर मिली होगी कार्रवाई

locationमेरठPublished: Jul 14, 2020 10:27:28 am

Submitted by:

shivmani tyagi

साेमवार रात थाना भावनपुर क्षेत्र में हुई घटना। मामला अलग-अलग संप्रदाय के युवकों के बीच हाेने की वजह से क्षेत्र में पुलिस तैनात

1404.png

meerut police

मेरठ (meerut news) भावनपुर क्षेत्र में तिलक लगाए व भगवा अंगोछे ओढ़े एक युवक पर दूसरे युवक ने टिप्पणी कर दी। अंगोछा पहने युवक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस काे पूरा घटनाक्रम बताते हुए आराेपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आराेपी और पीड़ित अलग-अलग संप्रदाय के हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए क्षेत्र में पुलिस ( Meerut Police ) तैनात कर दी गई है।
यह भी पढ़ें

एक साल में 1 लाख के बदले दे दिए 3 लाख, फिर भी खत्म नहीं हुआ कर्ज, परेशान होकर दे दी जान

जानकारी के मुताबिक, घटना साेमवार रात की है। अब्दुल्लापुर का रहने वाला कांति प्रसाद अपने घर लाैट रहा था। कांति प्रसाद के अऩुसार उसने तिलक लगाया था और भगवा अंगोछा ओढ़ रखा था। आराेप है कि इसी क्षेत्र के रहने वाले दूसरे संम्प्रदाय के युवक ने कांति काे ग्लोबल सिटी के पास रोक लिया और उसके पहनावे काे लेकर छींटाकशी करने लगा। आराेपाें के ही अऩुसार कांतिप्रसाद ने जब छींटाकशी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस ने गैस सिलेंडर और बाइक को लगाई फांसी, बोले- बढ़ती महंगाई का सदन तक करेंगे विरोध

घटना के बाद कांति घर पहुंचा और अपने ऊपर हुए इस हमले के बारे में परिवार वालाें काे पूरी जानकारी दी। इसके बाद कांतिप्रसाद आरोपी युवक के घर भी गया और उसके परिवार वालाें काे पूरी बात बताई। आराेप है कि इससे आराेपी युवक और अधिक भड़क गया और एक बार फिर से कांति प्रसाद के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा।
यह भी पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम लागू, सीपी आलोक सिंह ने की शुरुआत

पुलिस ने कांतिप्रसाद को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे प्राथमिक इलाज दिया गया है, कांति प्रसाद काे खुली चाेटे नहीं है उसे अंदरूनी चाेटे आई हैं। भावनपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस बारे में एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो