scriptMeerut police arrested 10 bookies from different police station areas | Asia Cup 2023: एशिया कप के बीच सक्रिय सट्टेबाजों पर मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार | Patrika News

Asia Cup 2023: एशिया कप के बीच सक्रिय सट्टेबाजों पर मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार

locationमेरठPublished: Sep 02, 2023 02:51:08 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Asia Cup 2023: एशिया कप शुरु होते ही सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। वहीं मेरठ पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 सटोरिए गिरफ्तार किए हैं।

Meerut Crime News
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी।
Asia Cup 2023: एशिया कप 30 अगस्त से शुरु हो गया है। एशिया कप शुरु होते ही सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। इस बार एशिया कप में सटटेबाजों की सक्रियता को देखते हुए मेरठ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। इस अभियान में पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से अकेले पांच सट्टेबाज थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से अलग—अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए हैं। सटटेबाजों के कब्जे से नकदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से गिरफ्तार सटटेबाजों को जेल भेज दिया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.