1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; देखें वीडियो

मेरठ में पुलिस ने महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अंजली गर्ग हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 9 Jun 2023, 8:53 PM IST

Video: महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने थाना टीपीनगर क्षेत्रान्तर्गत हुई महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में आज एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में तीनों आरोपियों को पेश किया।

थाना टीपीनगर के न्यू मेवला हाफिजाबाद कालोनी में महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग की घर के सामने प्रातः 6ः30 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना टीपीनगर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस ने अंजली हत्याकांड मामले में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी व अवैध असलाह बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में यशपाल निवासी 107 सी प्रेम विहार माधवपुरम मेरठ, नीरज शर्मा निवासी 60ए हफीजाबाद मेवला थाना टीपीनगर मेरठ और अनुज निवासी मौ0 लिसाडी रेलवे लाईन के पास थाना लिसाडी गेट मेरठ हैं।

हत्याकांड में फरार शूटर फरार अभियुक्तों का विवरण सुरेश भाटी रतननगर भोला रोड मेरठ। गोल्डी बेरीपुरा थाना टीपीनगर मेरठ और रोहित निवासी बेरीपुरा थाना टीपीनगर मेरठ है। पुलिस ने आरोपियों से दो स्कूटी, दो फोन व सिम कार्ड, एक तमंचा 315 बोर बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया कि उक्त घटना की साजिश सुरेश भाटी, यशपाल एवं नीरज शर्मा के द्वारा रची गयी थी।

यह भी पढ़ें : Meerut crime: मेरठ में दिन निकलते ही महिला अधिवक्ता की गोलियों से भूनकर हत्या

सुरेश भाटी व यशपाल का अंजली गर्ग के साथ मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इनके विरूद्ध अंजली गर्ग द्वारा डकैती के अभियोेग भी पंजीकृत कराये गए थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश