scriptफर्जी आईएफएस महिला अफसर ने यहां जाम लगने पर थाना प्रभारी को भी जमकर हड़काया था! | Meerut police found locked fake IFS officer house | Patrika News

फर्जी आईएफएस महिला अफसर ने यहां जाम लगने पर थाना प्रभारी को भी जमकर हड़काया था!

locationमेरठPublished: Apr 05, 2019 01:27:49 pm

Submitted by:

sanjay sharma

मेरठ पुलिस को फर्जी आर्इएफएस के घर मिला ताला
नोएडा में पकड़ी गई थी फर्जी आईएफएस अफसर
एस्कार्ट्स लेकर चलती थी लाल बत्ती लगी गाड़ी में

meerut

फर्जी आईएफएस महिला अफसर ने यहां जाम लगने पर थाना प्रभारी को भी जमकर हड़काया था!

मेरठ। मेरठ की रहने वाली फर्जी आईएफएस अफसर जोया खान को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जोया खान के पकड़े जाने के बाद से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जोया खान आईएनओ की अफसर बनकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गालिब करती थी। मेरठ सदर थाना के एसओ विजय गुप्ता पर भी जोया खान रौब गालिब कर चुकी है।
यह भी पढ़ेंः पड़ोसियों ने बताया- मेरठ आने के दौरान एेसा रहता था फर्जी महिला आईएफएस अफसर का रुतबा, देखें वीडियो

विजय गुप्ता जिस समय थाना देहली गेट के इंचार्ज थे। उस दौरान जोया खान ने विजय गुप्ता को फोन कर हड़काया था। इतना ही नहीं जब विजय गुप्ता एसओ सदर बनाए तो जोया ने फोन कर आबूलेन से जाम हटवाने की बात कही थी। इस पर विजय गुप्ता ने आबूलेन चौराहे पर पुलिस फोर्स लगा दिया था। फर्जी आईएफएस अफसर जोया खान के पकड़े जाने के बाद मेरठ पुलिस भी हरकत में आ गई है। जोया खान जब भी मेरठ आती थी मेरठ पुलिस से पीएसओ और एस्कार्ट्स लेती थी। जिस दिन पीएम नरेन्द्र मोदी मेरठ आए थे उससे एक दिन पहले जोया खान मेरठ पहुंची थी। उसने एस्कार्ट्स के पुलिसकर्मियों को वापस भेज दिया था और कहा था आज मेरे पास एसपीजी रहेगी। जरूरत पड़ी तो फोन कर दूंगी, लेकिन उस दिन उसने पुलिस कर्मियों को फोन नहीं किया।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: फाइव स्टार होटल से कम नहीं गिरफ्तार हुर्इ फर्जी महिला आर्इएफएस अधिकारी की कोठी, देखकर दंग रह जाएंगे

शुक्रवार की सुबह मेरठ की सदर थाना पुलिस ने जोया खान के घर पर छापा मारा। जहां पर पुलिस को ताला लटका मिला। वहीं पड़ोसियों से पूछने पर पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं लगी। सदर थाना पुलिस काफी देर तक गेट पर खड़ी रही, लेकिन कोई गेट के भीतर से नहीं निकला। गेट पर मोटा ताला लटका हुआ था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि थाना सदर में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो