scriptMeerut Roadways additional buses will run from both depots occasion of Deepawali 2022 | दीपावली के लिए यूपी रोडवेज ने कसी कमर, मेरठ में 645 बसों के बढ़ेगे शतप्रतिशत फेरे | Patrika News

दीपावली के लिए यूपी रोडवेज ने कसी कमर, मेरठ में 645 बसों के बढ़ेगे शतप्रतिशत फेरे

locationमेरठPublished: Oct 09, 2022 12:26:46 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए मेरठ परिवहन निगम परिक्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। बता दें आगामी 22 अक्टूबर से दीपावली पर अपने घर जाने के लिए रोडवेज बसों से यात्रा करने वालों की भीड़ बढ़ेगी। इसके लिए रोडवेज ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। मेरठ परिक्षेत्र में शत प्रतिशत रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं जो बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। उनको भी दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है।

दीपावली के लिए रोडवेज ने कसी कमर, मेरठ में 645 बसों के बढ़ेगे शतप्रतिशत फेरे
दीपावली के लिए रोडवेज ने कसी कमर, मेरठ में 645 बसों के बढ़ेगे शतप्रतिशत फेरे
दीपावली पर यूपी रोडवेज बस से सफर करने वालों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए मेरठ परिवहन निगम परिक्षेत्र से अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसी के साथ जो बसें संचालित हैं उनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन 20 अक्टूबर के बाद से शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ रोडवेज परिक्षेत्र के भैसाली बस स्टैंड और शोहराब गेट बस स्टैंड से रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा के अलावा अन्य स्थानीय रूटों पर किया जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.