scriptVideo: महिला ने सेना के जवानों पर लगाया यह गंभीर आरोप | meerut woman allegation on army jawans beating her and husband | Patrika News

Video: महिला ने सेना के जवानों पर लगाया यह गंभीर आरोप

locationमेरठPublished: Jun 24, 2019 04:00:02 pm

Submitted by:

sharad asthana

महिला ने सेना के जवानों पर लगाया उसको और उसके पति को पीटने का आरोप
गन्ने का कोल्हू सड़क किनारे लगाने पर हुआ विवाद, जवानों ने ठेला हटाने के लिए दी थी हिदायत
एसपी सिटी ने कहा- शिकायत आती है तो वे सैन्य अधिकारियों से बात करेंगे

meerut

Video: महिला ने सेना के जवानों पर लगाया यह गंभीर आरोप

मेरठ। सिटी स्टेशन के पास रविवार को एक महिला ने सेना के जवानों पर उसको और उसके पति को पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है क‍ि इस दौरान सेना के कई जवान वहां संगीनें तानकर खड़े रहे। इस मामले में पुलिस अधिकारी शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वहीं, सैन्‍य अधिकारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
कोल्‍हू हटाने को कहा था जवानों ने

बताया जा रहा है क‍ि सेना के जवानों ने सड़क किनारे गन्ने का कोल्हू लगाए दंपति से उसको हटाने को कहा था। दंपति ने कोल्हू हटाने की बात कहते हुए थोड़ा समय मांगा। उस समय सेना के जवान हिदायत देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद सेना के वाहन में कुछ जवान वहां पहुंचे। उन्होंने फिर से कोल्हू हटाने की बात कही। इस पर दंपति ने फिर से कुछ समय मांगा। आरोप है क‍ि इसके बाद जवानों ने पति और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। उन्‍होंने कोल्हू भी वहां से हटा दिया। मारपीट कर सेना के जवान वहां से चले गए। इस दौरान राह चलते लोगों ने जवानों काे देखा लेकिन उन्‍हें रोकने की हिम्‍मत नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस भी सेना का मामला जानकर पीछे हट गई थी।
यह भी पढ़ें

Video: औरतों के साथ ऐसा काम करता था पुजारी, मना करने पर भी नहीं माना तो कर दी हत्या

सैन्य क्षेत्र में प्रतिबंधित है ठेला लगाना

बता दें कि मेरठ सिटी स्टेशन और कैंट स्टेशन का अधिकांश क्षेत्र छावनी बोर्ड के अंतर्गत आता है। सैन्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का ठेला लगाने या अतिक्रमण करने पर सेना तुरंत एक्शन लेती है। वहीं, पीड़ित दंपति का कहना है कि यह ठेला उनका नहीं है। इसे सेना के पूर्व जवान ने लगवाया था। इस बारे में जब सेना के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्‍होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सैन्य प्रवक्ता कर्नल जेएस शर्मा ने कहा कि सैन्य क्षेत्र में किसी प्रकार का ठेला लगाना या अतिक्रमण करना प्रतिबंधित है। यह सुरक्षित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध है। कोल्हू किसने लगाया और मारपीट किसने की, यह उनके संज्ञान में नहीं है।
यह भी पढ़ें

युवक ने फिल्‍मी स्‍टाइल में रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी कार, जानिए क्‍या हुआ उसके बाद

यह कहा एसपी सिटी ने

वहीं, इस बारे एसपी सिटी डाॅ. एएन सिंह का कहना है क‍ि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन सैन्य क्षेत्र की घटना है। अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। अगर शिकायत आती है तो वे सैन्य अधिकारियों से बात करेंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो