scriptमंत्री श्रीकांत शर्मा ने पौधे रोपित कर किया वन महोत्सव का आगाज, बोले- वृक्षों का महत्व समझना जरूरी | minister shrikant sharma planted trees for van mahotsav | Patrika News

मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पौधे रोपित कर किया वन महोत्सव का आगाज, बोले- वृक्षों का महत्व समझना जरूरी

locationमेरठPublished: Jul 05, 2020 04:54:23 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-108 प्रजातियों के 24 लाख से अधिक पौधों का लक्ष्य -प्रदेश भर में 25 करोड पौधे रोपित करने का लक्ष्य -कानपुर की घटना पर बोले मंत्री अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा

5jj1.jpeg
मेरठ। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज हस्तिनापुर में पौधे रोपित कर वन महोत्सव का आगाज किया। इस दौरान 108 प्रजातियों के 24 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य जिले में रखा गया। हस्तिनापुर के राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में हवन कर व हरीशंकरी वाटिका में पीपल, बरगद व पिलखन का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। वन महोत्सव के दौरान प्रदेश में 25 करोड व जनपद में करीब 24 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें

266 पहियों के विशाल ट्रक को पार कराने में टोलकर्मियों के छूटे पसीने, हजारों में वसूला टोल

जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वृृक्ष धरती का गहना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन को वृक्षों की महत्ता समझाने व जीवन व पर्यावरण में वृक्षों की उपयोगिता समझाने के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश में एक जुलाई से 7 जुलाइर् तक वन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। कानपुर की घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
यह भी पढ़ें

तीन दिन के मासूम को दफनाने ले गए थे श्‍मशान, अचानक आने लगी रोने की आवाज

डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के समीप 04 हैक्टेयर भूमि में 108 प्रजातियों के करीब 4400 पौधों का रोपण किया जाएंगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग व अन्य विभागों को लक्ष्य आवंटन किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ईषा दुहन ने बताया कि वन महोत्सव के लिए विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किये गये है। हस्तिनापुर में कार्यक्रम स्थल के पास वन विभाग द्वारा छह वाटिकाएं बनाई गई हैं। जिसमें हरिशंकरी वाटिका, नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, धनवंतरी वाटिका, पंचवटी वाटिका व तीर्थांकर वाटिका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो