scriptयोगी सरकार के इस मंत्री ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कहा- धनपशु, जानिए क्यों कहा ऐसा | minister Sunil Bharala said on actress Sonakshi Sinha Dhanpashu | Patrika News

योगी सरकार के इस मंत्री ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कहा- धनपशु, जानिए क्यों कहा ऐसा

locationमेरठPublished: Sep 24, 2019 11:18:31 am

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष हैं सुनील भराला
मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में बिगड़ गए बोल
भाजपाइयों ने मंत्री को बीच में रोकने की कोशिश की

 

meerut
मेरठ। अनुशासित भाजपा नेताओं की जुबान भी अब लडख़ड़ानी शुरू हो गई है। इस लडख़ड़ाहट में वे किसी को कुछ भी बोल दे रहे हैं। मंच पर खड़े होने के बाद उनको खुद भी पता नहीं चलता कि वह क्या कह गए। कुछ ऐसा ही भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और वर्तमान में योगी सरकार में उप्र श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने एक कार्यक्रम में कह डाला। उन्होंने इस कार्यक्रम में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की तुलना धनपशु से कर डाली। मंच से जिस समय सुनील भराला बोल रहे थे, उन्हें यह तक पता नहीं चला कि भाजपाई उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वह लगातार बोलते चले जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: बैंकों की हड़ताल वापस, अब इन दो दिनों में भी होगा काम

meerut
मौका था पीएल शर्मा स्मारक हाल में आयोजित एक कार्यक्रम का। जिसमें उप्र श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला भी अतिथि के रूप में शामिल थे। इस दौरान सुनील भराला ने कहा फिल्म एक्टर और पॉलिटिशयन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने बेटों का नाम लवकुश रखा है। उनके घर का नाम रामायण है, जबकि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को संजीवनी बूटी के बारे में कुछ नहीं पता है। भाजपा नेता ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा एक टीवी शो में संजीवनी बूटी के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बता सकी। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने सोनाक्षी सिन्हा की तुलना धनपशु से कर दी। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा जैसे चेहरे पढाई-लिखाई छोड़कर सिर्फ धनपशु बन जाते हैं। जिन्हें संस्कारों के बारे में कुछ पता नहीं होता। अगर वह धन के साथ ही संस्कारों का भी अर्जन करती तो आज शायद वह रामायण से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दे पाती। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को भी यह सलाह दे डाली कि वह बच्चों को संस्कारों से अवगत कराएं। भारतीय संस्कृति के अलावा रामायण और गीता के बारे में बच्चों को बताएं।
ये था मामला

सोनाक्षी सिन्हो केबीसी में रूमा देवी की मदद के लिए हॉट सीट पर बैठी थी। वह केबीसी में पूछे गए सवालों के जवाब देने में रूमा देवी की मदद कर रही थी। इसी दौरान संजीवनी बूटी से संबंधित एक सवाल पूछा गया। जिसका जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पाई थी। इसी को लेकर उप्र श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने उन पर टिप्पणी की।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो