scriptविदाई से पहले मानसून एक बार फिर सक्रिय, इन जिलों मे 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं | monsoon 2021 heavy rain alert in many districts | Patrika News

विदाई से पहले मानसून एक बार फिर सक्रिय, इन जिलों मे 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

locationमेरठPublished: Sep 09, 2021 12:37:08 pm

Submitted by:

lokesh verma

Uttar Pradesh Weather news update forecast : एक बार फिर से बारिश के लिए रहिए तैयार, अंतिम दौर में जमकर बरसेगा मानसून

monsoon-2021.jpg

latest monsoon rain update

मेरठ. Uttar Pradesh Weather news update forecast : मानसून अंतिम विदाई से पहले एक बार फिर लोगों को सराबोर करने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने मेरठ, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में एक बार फिर से बारिश के आसार जताए हैं। इससे गर्मी और उमस से पूरी तरह से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश से मौसम काफी सुहाना होगा और तापमान कम होगा।
उन्होंने बताया कि मानसून की ट्रफ इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी है। इससे पश्चिम के आसपास एक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण है। इस काण अगले कुछ दिनों तक सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। बुधवार को यह पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास और आज गुरुवार तक गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के आसपास रहने की संभावना है। इससे अरब सागर से आने वाली पछुआ हवाओं के कारण पश्चिम, दक्षिण और मध्य भारत के कम दबाव वाले क्षेत्र में नमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- यूपी के 36 जिलों में तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, रेड व येलो अलर्ट जारी, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में अलग-अलग जगह अगले दो-तीन दिन गरज के साथ मध्यम बारिश से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मेरठ और एनसीआर के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होगी। उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बरेली, नोएडा के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम आदि में बारिश से मौसम सुहाना होगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 80 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो