मेरठ और पश्चिमी उप्र के जिलों में बुधवार की सुबह की शुरूआत तेज धूप और उमस के साथ हुई थी। आज गुरुवार को मौसम बिल्कुल उल्टा हो गया। आज बारिश और ठंडी हवाओं cold winds के चलते जहां लोगों केा उमस और गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर तापमान Temperature में भी काफी कमी आई है। हालांकि आज मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई थी। जो कि सच साबित हुई। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा.एन सुभाष ने बताया कि मेरठ में मानसून के आने की संभावित तिथि 30 जून और एक जुलाई बताई थी। आज से उन्होंने नम हवाओं के चलने की संभावना व्यक्त की है। नम हवाओं moist winds के चलने के बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आज दिन से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।