scriptपड़ोसी युवक की शादी हो रही है, यह सुनते ही नाबालिग ने कर दिया यह काम | neighbor boy getting married, minor girl attempted suicide, serious | Patrika News

पड़ोसी युवक की शादी हो रही है, यह सुनते ही नाबालिग ने कर दिया यह काम

locationमेरठPublished: Mar 09, 2018 07:28:48 pm

Submitted by:

sanjay sharma

टीपी नगर थाने में परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी

meerut
मेरठ। प्रेमी की शादी चुपके-चुपके उसके परिजन जबरन कराने की तैयारी कर रहे थे। इस बारे में जब प्रेमिका को पता चला, तो पहले उसने अपने प्रेमी से मिलने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपने प्रेमी से मिलने में कामयाब नहीं हो पाई, तो उसने घर में ही जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
यह भी पढ़ेंः जेल के दस कैदियों में HIV की पुष्टि से हड़कंप, प्रशासन ने उठाए यह कदम

यह भी पढ़ेंः बिजली के बड़े कनेक्शनों की रीडिंग में हो रहा था बड़ा घालमेल, जिम्मेदार अफसरों पर हुर्इ यह कार्रवार्इ

पड़ाेसी युवक से प्रेम प्रसंग

टीपीनगर निवासी एक 16 साल की लड़की का अपने ही पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार की देर रात लड़की को पता चला कि उसके प्रेमी के परिजन गांव ले जाकर उसके प्रेमी की शादी करने वाले हैं। पहले तो लड़की ने प्रेमी के घर जाने की कोशिश की, लेकिन घर नहीं पहुंच पाई तो उसने अपने परिवार को अपने प्यार के बारे में बताया।
यह भी पढ़ेंः कुख्यात तमंचे के बल पर पुत्रवधू को ले गया अपने साथ…आैर दो दिन तक…!

लड़की ने जहर पी लिया

इसके बाद लड़की के परिवार ने विरोध किया। लड़की को लगा कि उसका प्रेमी उसके हाथ से निकल रहा है तो उसने जहर पी लिया। जहर पीने के बाद लड़की की हालत खराब हो गई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। टीपी नगर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया उन्होंने लड़की के बयान लिए हैं। लड़की का कहना है कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले और लड़के के परिवार वाले शादी होने नहीं दे रहे हैं। वहींं, लड़की के परिवार ने लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। लड़की की मां का कहना है कि युवक उसकी लड़की से छेड़छाड़ करता था। इसके कारण उसने जहर पिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो