2023 में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, UP में ड्राई डे की सूची जारी
मेरठPublished: Dec 25, 2022 07:25:15 am
यूपी में साल 2023 के ड्राई डे की सूची जारी कर दी गई है। नए साल 2023 में राष्ट्रीय दिवस और महापुरुषों की जयंती पर शराब, बियर और भांग की दुकानें पूरे प्रदेश में बंद रहेंगी।


साल 2023 में यूपी में ड्राई डे की सूची जारी
साल 2022 अलविदा होने वाला है और नए साल 2023 का स्वागत की तैयारी हो रही है। इस बार 2023 के स्वागत की तैयारी के साथ लोगों ने अपनी प्लानिंग भी शुरू की है। कुछ छुट्टियों का कैलेंडर खोज रहे हैं तो कई लोगों ने जरूरी तारीखों की सूची बना ली है।