script

नाबालिग के चाचा से थे अनैतिक संबंध, पिता के विरोध की एेसी दी सजा, रूह कांप जाएगी

locationमेरठPublished: Dec 30, 2018 11:01:57 am

Submitted by:

sanjay sharma

चाचा आैर भतीजी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

meerut

नाबालिग के चाचा से थे अनैतिक संबंध, पिता के विरोध की एेसी दी सजा, रूह कांप जाएगी

मेरठ। यहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना से सभी हैरत में है, लाेगों को विश्वास नहीं हो रहा कि एेसा भी हो सकता है। अपनी पत्नी से अलग चल रहे एक व्यक्ति को अपनी बेटी क अनैतिक रिश्ते उसकी मौत का कारण बन गए। 17 साल की नाबालिग बेटी आैर अपने भार्इ के बीच अनैतिक रिश्ते का विरोध उसने किया था। इसको लेकर तीन दिन पहले विवाद भी हुआ था। उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। व्यक्ति का शव घर से 150 मीटर दूर एक प्लाॅट की झाड़ियों में जली अवस्था में भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों हत्यारोपी अभी फरार हैं। चाचा की उम्र 25 साल है। पुलिस की जांच में अभी तक यही सामने आया है।
यह भी पढ़ेंः इस मुस्लिम महिला अधिवक्ता ने तीन तलाक पर उलेमाओं के लिए कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

एेसे बना हत्या का कारण

मुजफ्फरनगर के जानसठ के गांव का व्यक्ति 12 साल पहले काम की तलाश में परतापुर थाना क्षेत्र के परतापुर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी अपनी इकलौती बेटी को लेकर अपने मायके चली गर्इ थी। हस्तिनापुर निवासी एक व्यक्ति से नजदीकी होने पर उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया था। सात महीने पहले ही पंचायत करके पति अपनी बेटी को शताब्दी नगर घर ले आया था। उसका छोटा भार्इ अजय उर्फ नेता भी यहां आकर रहने लगा था। पुलिस के अनुसार नाबालिग भतीजी आैर चाचा के बीच अनैतिक संबंध बने। पिता को 15 दिन पहले ही इन संबंधों का पता चला था। इसके बाद दोनों भाइयों में विवाद हुआ। बताते हैं कि तीन दिन पहले भी पिता ने दोनों को एक साथ देख लिया था आैर पिता ने जबरदस्त विरोध किया था।
यह भी पढ़ेंः तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं ने इन भाजपा नेताओं को कहा- शुक्रिया, देखें वीडियो

पिता का जला शव मिला

पुलिस के अनुसार पिता का शव शताब्दी नगर में उसके मकान से 150 मीटर दूर झाड़ियों में जली अवस्था में पड़ा मिला। उसे कैराेसिन डालकर जलाया गया था। चाचा-भतीजी ने देर रात धारदार हथियार से हत्या करके खून के हाथ धोये आैर फिर शव को जला दिया। मृतक की बहन ने बताया कि अजय शादीशुदा है आैर दो महीने पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गर्इ। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि अवैध संबंधों के कारण हत्या करके शव जलाया गया है। मृतक के दूसरे भार्इ की तहरीर पर चाचा-भतीजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो