scriptweather Update पहाडों पर बर्फबारी से उत्तरी भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चपेट में एनसीआर | North India and NCR in grip of cold and fog | Patrika News
मेरठ

weather Update पहाडों पर बर्फबारी से उत्तरी भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चपेट में एनसीआर

weather update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तरी भारत के अधिकांश राज्य ठंड की चपेट में हैं। वातावरण में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से एक बारगी तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई थी लेकिन अब फिर से तापमान नीचे आने लगा है। बर्फबारी के कारण एनसीआर,पश्चिमी उप्र और उप्र के अधिकांश इलाके कोहरे की चादर से ढके हुए हैं।

मेरठJan 20, 2022 / 09:43 am

Kamta Tripathi

weather Update पहाडों पर बर्फबारी से उत्तरी भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चपेट में एनसीआर

weather Update पहाडों पर बर्फबारी से उत्तरी भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चपेट में एनसीआर

Weather Update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तरी भारत के मैदानी राज्यों पर पड़ रहा है। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उप्र के मेरठ और सहारनपुर मंडल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इन इलाकों में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। सर्दी से लोगों के जीवन की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जिसके चपेट में उत्तर भारत के मैदानी जिले आ गए हैं। मेरठ और आसपास के जिलों के अलावा एनसीआर और देश की राजघानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से ठंडी हवाओं के झोंकों ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालात ये हैं कि पिछले एक सप्ताह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। आसमान पर काले बादलों का डेरा है।
इस बीच मौसम विभाग के अनुसार आगामी 21 से 23 जनवरी तक कभी भी बारिश हो सकती है। जिसके कारण धूप नहीं निकलेगी और ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 सुभाष ने बताया कि आने वाले 22 और 23 जनवरी को पश्चिमील उप्र,दिल्ली और पंजाब, हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही इन राज्यों का न्यूनतम पारा भी गिर सकता है।
यह भी पढ़े : Weather Update : एनसीआर और पश्चिमी उप्र में बढ़ा पारा,कोहरे का रहा ऐसा हाल

उत्तरांचल, हिमाचल और कश्मीर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है। आज सुबह से ही चारों ओर कोहरे की चादर फैली हुई है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। बढ़ती ठिठुरन वाली सर्दी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार उप्र के कई हिस्सों के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि कोहरे के कारण तापमान कुछ कम हुआ है। लेकिन तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। कोहरे का आलम ये रहा कि हाइवे और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे के कारण विजिवलिटी लो हो गई है। बुधवार का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री था। यह औसत से 4 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री था। यह औसत से 1 डिग्री कम था। आज सुबह कोहरा और घुंध और बाद में साफ आसमान होगा।

Home / Meerut / weather Update पहाडों पर बर्फबारी से उत्तरी भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चपेट में एनसीआर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो