scriptone who plays Ravana in Meerut Rajban Ramlila keep fast during Navratri | Video: रामभक्त रावण करते हैं नवरात्र उपवास, अपने अभिनय से छोड़ी दर्शकों के मन में छाप | Patrika News

Video: रामभक्त रावण करते हैं नवरात्र उपवास, अपने अभिनय से छोड़ी दर्शकों के मन में छाप

locationमेरठPublished: Oct 22, 2023 03:29:21 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

मेरठ रजबन की रामलीला आसपास के जिलों में प्रसिद्ध है। राजबन की रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले सतीश इस कलयुग में राम के अनन्य भक्त हैं। मेरठ के ये रावण पूरे नौ दिन नवरात्र का उपवास भी रखते हैं।

meerut rajban ramlila
मेरठ रजबन रामलीला में सीताहरण प्रसंग के दौरान रावण बने सतीश यादव अभिनय करते हुए।
रामलीला कमेटी रजबन बाजार हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से रामलीला का आयोजन कर रही है। जिसमें रामलीला करने वाले स्थानीय लोग हैं। मेरठ रजबन की रामलीला 65 साल पुरानी है।
राजबन की रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले सतीश यादव हैं। सतीश यादव रामलीला में रावण की भूमिका तो निभाते हैं। लेकिन अपने असली जीवन में वो श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। सतीश यादव में अभिनय कूट—कूटकर भरा हुआ है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.