scriptRepublic day : ‘ पढ़ेगा इंडिया तभी तो उड़ान भरेगा इंडिया ‘ | padhega india tabhe to udaan bharega india | Patrika News

Republic day : ‘ पढ़ेगा इंडिया तभी तो उड़ान भरेगा इंडिया ‘

locationमेरठPublished: Jan 26, 2022 01:12:30 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Republic day मेरठ में गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मेरठ में सांस्कृतिक आयोजन किए गए। वहीं 26 जनवरी के मौके पर गरीब बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया गया।

Republic day : 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो उड़ान भरेगा इंडिया'

Republic day : ‘पढ़ेगा इंडिया तभी तो उड़ान भरेगा इंडिया’

Republic day 73 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कोरोना की तीसरी लहर के बीच बच्चों को कोरोना से बचने के उपायों को बताया गया और आने वाले दिनों में इस संक्रमण बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया गया। ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस को एक अनूठे दिवस के रुप में मनाया गया। जिसमें पल्हेड़ा पल्लवपुरम फेज -2 में महावीर इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के सौजन्य से, पुस्तकों का वितरण कर “पढ़ेगा इंडिया तभी तो उड़ान भरेगा इंडिया” को सर्वाधिक महत्व देते हुए मनाया। देश तो आजाद हो गया किन्तु बौद्धिक विकास और शैक्षिक विकास भी आवश्यक है। कार्यक्रम का आरम्भ रीतिका द्वारा भारतीय संविधान पर अपने विचार रखे।
सचिव अभिषेक शर्मा ने उपस्थित सभी जन को भारत और भारत के पुनुर्थान की गाथा बताते हुए कहा कि आप सभी बच्चे भावी कर्णधार हैं अब बागडोर आपने संभालनी है। विनीत के सहयोग से स्टेशनरी के सामान को वितरित किया गया। इसी के साथ आज मतदाता दिवस के उपलक्ष में विपुल सिंहल ने सभी को शपथ दिलाई कि आने वाली 10 फरवरी को 18वर्प से उपर के सभी को अपना मतदान देना है और उसे बेकार ना जाने दिया जाए चाहे जिसे भी वोट दें पर अवश्य दें। ताकि एक मजबूत सरकार भारत में भारण को सर्वोपरि ले जाए।
यह भी पढ़े : 26 January Celebrate : वर्चुअल तरीके से मनाया गणतंत्र दिवस, चारों ओर देशभक्ति के गूंज रहे तराने


अध्यक्ष ऋचा सिंह ने सभी को सम्मानित किया और कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना मात्र नहीं है, हम चाहते हैं आपका चहुंमुखी विकास हो, जिसमें आपमे जिज्ञासा जगे आप प्रश्न करें और खोज की प्रवृति हो ताकि आप सभी कुछ सीखें। खेल -कूद, सांस्कृतिक, सामाजिक सभी का विकास हम करेंगे। कार्यक्रम में ऋचा सिंह, विपुल सिंघल, अभिषेक शर्मा,एजुकेशनस कार्डिनेटर बबीता सोम, लक्ष्मी शर्मा, रीना धामा व मीडिया कार्डिनेटर वीना अरोड़ा उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो