प्रकृति बचाने को स्कूलों और विवि में पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रहे पंकज
मेरठPublished: May 25, 2023 07:02:04 pm
आज अगर प्रकृति बचानी है तो इसके लिए पर्यावरण को सहेजना होगा। ये बातें स्कूल के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरणविद् पंकज चौधरी ने कही।
लेट्स डू इट इंडिया एनजीओ के माध्यम से पर्यावरण विंद पंकज चौधरी पिछले कई सालों से प्रकृति बचाने को अभियान चला रहे हैं। आज उन्होंने कई स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। एक प्राइवेट विवि में उन्होंने अभियान चलाकर युवाओं को पर्यावरण और प्रकृति बचाने के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया।