scriptPetrol Diesel Price Today : वाहन में तेल भरवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव | Petrol diesel price today in meerut | Patrika News

Petrol Diesel Price Today : वाहन में तेल भरवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

locationमेरठPublished: Jun 04, 2022 08:38:22 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Petrol Diesel Price Today in Meerut अगर आज वाहन में तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं तो पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव। जी हाँ आज शनिवार को लगातार 15वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम स्‍थिर बने हैं। आम लोगों को केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्‍पादों के दाम घटाकर बड़ी राहत प्रदान की है। मेरठवासियों के लिए भी जून का महीना राहत लेकर आया। सरकार ने बीती 21 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए थे। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपये और डीजल के दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर कम किये थे।

Petrol Diesel Price Today : वाहन में तेल भरवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today : वाहन में तेल भरवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today in Meerut आज शनिवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.40 रुपये प्रति लीटर है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर होने से आम जन को राहत है। हालांकि इस समय इंटरनेशनल बाजार में पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी आयी है। जिसका कारण क्रूड आयल के दामों का बढ़ना बताया जा रहा है।

मेरठ में सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप इंडियन आयल के हैं। इसका मेरठ में शेयर 45 फीसदी है। यानी मेरठ में 45 प्रतिशत पंप इंडियन आयल के हैं। मेरठ पेट्रेालियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पेट्रोल पर साढ़े नौ रुपये और डीजल पर सवा सात रुपये की कमी आयी है। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कमी करेगी। वही एलपीजी गैस के सेल्स मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर पर अभी रियायत संबंधी कोई आदेश नहीं आया है। जैसे ही आदेश मिलेगा कनेक्शन घारको को घटी दरों पर घरेलू गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़े : Meerut Weather Update Today : मेरठ NCR के इन जिलों में बरस रही आग, आठ साल में सबसे गर्म शुक्रवार

बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का असर जहां वाहन चालकों पर पड़ रहा था। वहीं दूसरी ओर इससे आम लोग भी परेशान होने लगे थे। इसके चलते महंगाई भी आसमान पर पहुंच गई थी। हर चीज के भाव बढ़ने शुरू हो गए थे। विपक्षी दलों ने सरकार पर दबाव बनाया तो सरकार हरकत में आई। वहीं आने वाले महीने में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है। जिसके चलते पेट्रोल और डीजल के भाव कम करना सरकार की मजबूरी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो