scriptToday Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों ने छुआ आसमान, फिर से बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के भाव | Petrol Diesel Price Today in Meerut And NCR Cities | Patrika News

Today Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों ने छुआ आसमान, फिर से बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के भाव

locationमेरठPublished: Jun 10, 2022 08:18:10 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Petrol Diesel Price today in Meerut इस समय अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने आसमान छू लिया है। जिससे एक बार फिर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का खतरा मंडराने लगा है। इस समय क्रूड आयल के दाम काफी बढ़े हुए है। यह अब तक के सर्वोच्च स्तर 123:80 डालर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं। हालांकि आज शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया है। लेकिन अब लोगों को कीमतों के बढ़ने का भय सताने लगा है।

Today Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों ने छुआ आसमान, फिर से बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के भाव

Today Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों ने छुआ आसमान, फिर से बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के भाव

Petrol Diesel Price today in Meerut मेरठ में आज शुक्रवार को भी लोगों को पेट्रोल डीजल की बढ़ते दामों से राहत मिली है। लेकिन जिस तरह से कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं उससे पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ने की आशंका अब लोगों को सताने लगी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ने की आशंका प्रबल होने लगी है। इस समय अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 123.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद देश को महंगी कीमत में कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा है। जिसका असर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के भाव पर पड़ सकता है। इससे ना केवल आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। बल्कि महंगाई में इजाफा होगा।
हालांकि आज गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया। मेरठ में आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर हैं। आज शुक्रवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर पहुच गया है। सरकार ने बीते 21 मई को पेट्रोल डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी। ज‍िसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल सात रुपए सस्ता हो गया था। केंद्र सरकार के बाद कुछ राज्‍यों ने वैट कम किया था।
यह भी पढ़े : High Alert on Juma Namaz : जुमा नमाज पर पश्चिमी उप्र को हाईअलर्ट जोन, सेक्टर में बांटा, मेरठ में ड्रोन से निगरानी

मेरठ में अभी पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.49 रुपए प्रति लीटर है। देश में पेट्रोल-डीजल का दाम 22 मार्च से बढ़ना शुरु हुआ। उस दौरान 14 बार पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि हुई। उसके बाद से इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई। पांच राज्यों में चुनाव के चलते पिछले साल नवंबर से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर थे। लेकिन जैसे ही इस इस साल मार्च में चुनावी परिणाम सामने आए उसके कुछ दिन बाद से ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो