Petrol Diesel Price Today : आज कार्तिक पूर्णिमा जाने आपने शहर में क्या है पेट्रोल डीजल की नई कीमत
मेरठPublished: Nov 08, 2022 08:10:44 am
Petrol Diesel Price Today in UP आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह 6 बजे देश की विपणन तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी की गई नई कीमतों के मुताबिक आज पेट्रोल—डीजल के दामों में किसी प्रकार का कोई इजाफा नहीं किया गया है। यानी आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदेश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल—डीजल के दाम आज स्थिर हैं।


Petrol Diesel Price Today in UP आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आज प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गर्ई है। यानी महंगाई के मोर्चे पर आज भी आम लोगों के लिए राहत भरी बात है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस समय कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। जिसके चलते भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह कीमतों में बदलाव कर रही हैं। लेकिन इसका असर वाहन मालिकों पर नहीं पड़ रहा है। आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए गए। लेकिन कल सोमवार की तरह आज भी कीमतें स्थिर हैं। उप्र ही नहीं देश के सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।