scriptभाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में महिला डाक्टर गिरफ्तार, पूरा मामला जानकर भन्ना जाएगा सिर | police arrested lady doctor in bjp leader rape case | Patrika News

भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में महिला डाक्टर गिरफ्तार, पूरा मामला जानकर भन्ना जाएगा सिर

locationमेरठPublished: Aug 28, 2021 04:15:01 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

एक तरफा कार्रवाई को लेकर थाने में हंगामा। भाजपा नेत्री ने आरोपी और उसके परिजनेां के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट। व्यापारी के बेटे ने शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म।

मेरठ। भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में साजिशकर्ता महिला डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेत्री ने दुष्कर्म के आरोपी अरुणी मित्तल,माँ उसके पिता अजय मित्तल के अलावा उसकी विवाहिता बहन डॉक्टर रश्मि को भी आरोपी बनाया है। आरोपी के परिवार के खिलाफ खिलाफ मुरादाबाद के मझोला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की विवेचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी गई हैं। पुलिस ने शनिवार को महिला डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले दुल्हन की तरह सजी कान्हा की नगरी

दरअसल, थाना नौचंदी क्षेत्र में रहने वाली भाजपा नेत्री ने व्यापारी के बेटे अरुणी मित्तल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि शादी का झांसा देकर और अरुणी मित्तल ने भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अरुणी मित्तल की बहन डॉ0 रश्मि मित्तल समेत परिवार के अन्य सदस्य को भी नामजद किया गया था। भाजपा नेत्री ने मुरादाबाद के मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
घटनाक्रम मेरठ का होने की वजह से मुकदमा सिविल लाइन थाना में स्थानांतरण हो गया था। आज शनिवार को न्यू मोहनपुरी स्थित आवास से अरुणी मित्तल की बहन डॉ0 रश्मि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रश्मि पर दुष्कर्म मामले को लेकर साजिश का आरोप लगा है। इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला डाक्‍टर के अलावा व्‍यापारी के अन्‍य सदस्‍य भी इस आरोप के तहत नामजद है। पुलिस के अनुसार अभी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें

ओवैसी की पार्टी AIMIM से पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या, कुछ ही दूरी पर थी चौकी

महिला डाक्‍टर रश्‍म‍ि की गिरफ्तारी होने पर व्‍यापारी पक्ष के अधिवक्‍ता समेत कई अन्‍य थाने पहुंच गए और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। रश्मि की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने पीड़ित परिवार के साथ थाने पर हंगामा किया। उनका आरोप है कि भाजपा के दबाव में आकर पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो