scriptमुस्लिम युवक एेसे बना ‘पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप’ का एडमिन, इसके बाद जो हुआ… | police arrested whatsapp group admin for send objectionable photos | Patrika News

मुस्लिम युवक एेसे बना ‘पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप’ का एडमिन, इसके बाद जो हुआ…

locationमेरठPublished: Nov 17, 2018 01:53:24 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

ग्रुप पर शेयर की गर्इ अापत्तिजनक पोस्ट

news

मुस्लिम युवक एेसे बना ‘पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप’ का एडमिन, इसके बाद जो हुआ…

बागपत।देश की फिजा बिगाड़ने आैर लोगों को भटकाने के लिए यूपी के बागपत जिले में एक व्हाट्सएप के जरिए एक एेसी साजिश का खुलासा हुआ है।जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला बागपत जिले से सामने आया है।जहां पर एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जो पाकिसतान के एक ग्रुप से जुड़ा था और उसका एडमिन भी बना हुआ था।इस ग्रुप पर हिंदुस्तान के सेंकडो युवाओं को उसमे जोड़कर अपने ही देश के खिलाफ पोस्ट डाली जा रही थी।चर्चा है कि इस जोश नाम के व्हाट्सएेप ग्रुप पर चार पाकिस्तानी आैर एक पांचवा बागपत निवासी मुस्लिम शख्स ग्रुप का एडमिन था।दावा किया जा रहा है कि इस ग्रुप में हिंदुस्तान विरोधी आपत्तीजनक पोस्ट की जा रही थी।फिलहाल हिन्दू संगठनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स नइम को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

यह भी पढ़ें

Video: नोएडा में खंभे से टक्करार्इ एपीजे स्कूल की बस, दर्जनों बच्चे हुए घायल हालत गंभीर

एेसे ग्रुप का एडमिन बन गया आरोपी नइम शख्स

वहीं पुलिस पूछताछ में आराेपी शख्स नइम ने बताया कि उसे एक लिंक मिला था।उस पर क्लिक करते ही वह जोश नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया।साथ ही उसे ग्रुप एडमिन बना दिया गया।वहीं लोगों का दावा है कि इस ग्रुप पाकिस्तान द्वारा भारत को नीचा दिखाने के लिए आपत्तिजनक आैर अश्लील फोटो डाले जा रहे थे।इस ग्रुप में कर्इ लोगों को खुद बागपत के आरोपी शख्स नइम ने जोड़ा था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह था पूरा मामल

दरअसल आपको बता दे कि मामला दौघट थाना इलाके का है। जहां पिछले कई महीनों से जोश ग्रुप नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाया जा रहा था। जिसमे देश की फिजा बिगाड़ने के लिए हिंदुस्तान ओर पाकिस्तान की आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही थी और इस ग्रुप के चार एडमिन पाकिस्तान और पांचवा एडमिन बागपत जिले दोघट थाना इलाके के पलड़ी गांव का है। जो यहां के लोगो को इस ग्रुप में जुड़कर देश विरोधी टिप्पणी कर विवाद फैला रहा था। इसमे बागपत के ही सेंकडो लोगों को भी जोड़ा गया और देश विरोधी वीडियो और पोस्ट देखकर कुछ लोगों ने तो ग्रुप से लेफ्ट कर लिया। लेकिन जो लोग इस ग्रुप में जुड़े हुए थे। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष दीपक की तहरीर पर दोघट थाने में आरोपी नईम के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए तफ्तीश में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो