scriptGangster Yashpal Tomar News : अरबपति भूमाफिया जिसने खाकी और हसीनाओं के काकटेल पर खड़ी कर ली अकूत दौलत | Police capture valuable lands of land mafia gangster Yashpal Tomar | Patrika News

Gangster Yashpal Tomar News : अरबपति भूमाफिया जिसने खाकी और हसीनाओं के काकटेल पर खड़ी कर ली अकूत दौलत

locationमेरठPublished: May 15, 2022 10:42:18 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Gangster Yashpal Tomar News कुख्यात भू माफिया और गैंगस्टर यशपाल तोमर पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पश्चिमी उप्र से लेकर उत्तराखंड तक भू माफिया की अकूत संपत्ति का पता एसटीएफ ने लगाया है। नोएडा में भी भू माफिया ने अरबों की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा किया। यह संपत्ति भू माफिया ने खाकी और सुदरियों के काकटेल पर खड़ी कर दी। जांच में मेरठ के एक इंस्पेक्टर पर गाज गिर चुकी है। वहीं एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच चल रही है।

Gangster Yashpal Tomar News : अरबपति भूमाफिया जिसने खाकी और हसीनाओं के काकटेल पर खड़ी कर ली अकूत दौलत

Gangster Yashpal Tomar News : अरबपति भूमाफिया जिसने खाकी और हसीनाओं के काकटेल पर खड़ी कर ली अकूत दौलत

Gangster Yashpal Tomar News मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ जेल में बंद अरबपति गैंगस्टर यशपाल तोमर मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुई अब देहरादून और उत्तराखंड की वादियों तक पहुंच चुकी है। गैंगस्टर यशपाल तोमर इस समय मेरठ जेल में बंद है। गैंगस्टर यशपाल तोमर ने खाकी और जिस्म को मोहरा बनाकर अरबपति बनने का ऐसा खेल खेला कि इसमें सैकड़ों बेगुनाह लोग उसके जाल में फंसे और अपनी बेशकीमती अचल संपत्ति से भी हाथ धो बैठे। गैंगस्टर भू माफिया यशपाल तोमर के इस शातिर साजिश में साथ दिया पुलिस के कुछ लोगों और तीन हसीनाओं ने। उत्तराखंड एसटीएफ अब उन तीन हसीनाओं की तलाश में लगी है। जिन्होंने भू माफिया यशपाल तोमर के इशारे पर भोलेभाले लोगों को हनी ट्रैप में फंसाया और उनकी संपत्ति पर यशपाल कब्जा करता रहा। ये निर्दोष आज भी जेलों में बंद हैं। गैंगस्‍टर भूमाफिया की अब तक 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्‍त को चुकी है।

जिन लड़कियों के जरिए भूमाफिया यशपाल तोमर ने निर्दोष लोगों को जेल भिजवाया उनके नाम रेशमा, शीतल, किरन हैं। ये तीनों लड़कियां भूमाफिया के लिए काम करती थी और हनी ट्रैप लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाती थी। शीतल नाम की लड़की ने थानों में सात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए। रेशमा ने ऋषिकेश में दुष्‍कर्म का मुकदमा और किरन ने राजस्थान में मुकदमा दर्ज करवाए है। ये तीनों फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने के बाद आज तक किसी को नहीं मिली।
यह भी पढ़े : हिजाब विवाद के बीच अब मेरठ में कुर्ता पजामा पर बवाल, परीक्षा देने आए छात्र को पीटा

ऐसे यशपाल तोमर बना अरबों की संपत्ति का मालिक

यशपाल तोमर ने फर्जी मुकदमों में फंसा कर यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में विवादित संपत्ति को हड़पने में माहिर था। इन संपत्ति को कब्जाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ता था। भू माफिया यशपाल तोमर की नजर हमेशा उन संपत्तियों पर रहती थी जिन पर विवाद रहता था। इसके लिए वो इन तीनों लड़कियों को आगे करता था। इसके बाद ये तीनों लोगों को अपने हनी ट्रैप में फंसाकर उनकी संपत्ति पर कब्जा तो करवाती ही थी साथ ही फर्जी मुकदमे दर्ज करवाती थी। इन तीनों लड़कियों ने पीड़ि‍ता बनकर पश्चिमी उप्र के अलावा उत्तराखंड और राजस्थान में 12 दुष्‍कर्म के मुकदमे दर्ज करवाये।
मुकदमे दर्ज करवाने के लिए भूमाफिया यशपाल तोमर का साथ देने के लिए पुलिसवाले भी शामिल थे। इनमें मेरठ में इंस्पेक्टर रहे सुभाष अत्री को मेरठ एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया तो रिटायर्ड इंस्पेक्टर ऋषि राम कटारिया पर जांच बैठ गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो