scriptकोरोना संक्रमण में चल रहे हुक्का बार में पहुुंची पुलिस तो दिखा ऐसा नजारा | police raid at hookah bar | Patrika News

कोरोना संक्रमण में चल रहे हुक्का बार में पहुुंची पुलिस तो दिखा ऐसा नजारा

locationमेरठPublished: Aug 08, 2020 10:28:16 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights
-हुक्का बार में छापे से मची अफरा—तफरी -नशा और सेक्स का काकटेल बन रहे हुक्का बार -शहर के पॉश इलाकों में सांठगाठ से चल रहे कैफे

मेरठ। नशा और सेक्स का काकटेल शहर के हुक्का बार बन रहे हैं। पुलिस की शह पर शहर के पॉश इलाकों में चल रहे इन हुक्का बारों में लग्जरी गाडियों में आने वाले युवक ही नहीं बड़े घरों और कालेज गोइंग लड़कियां भी हैं। जो अपने होश में आते हैं और लड़खड़ातें कदमों से बाहर निकलते हैं। हुक्का बार के भीतर की दुनिया बड़ी रंगीली होती है। जो इसमें एक बार खोया तो उसे होश नहीं रहता फिर वो युवक हो या फिर युवती। ऐसे ही मेरठ में एक हुक्का बार का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें युवक लड़कियों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के गढ रोड का है। जहां पर पुलिस ने शुक्रवार शाम डग आउट नामक कैफे पर छापा मारा तो उस समय वहां अफरातफरी मच गई। कैफे युवक और युवतियों से भरा हुआ था। कोरोना काल में जबकि होटल और रेस्टोरेंट खोलने पर प्रतिबंध है तो ऐसे में यह कैफे किसकी शह पर खुला हुआ था। यह पूछने वाला कोई नहीं है। छापे के दौरान कई युवक वहां से निकल गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ना तो दूर टोकना तक मुनासिब नहीं समझा। पुलिस के एक इस्पेक्टर ने हुक्का बार के अंदर जाकर पूछताछ की। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके का वीडियो भी बनाया। बताया गया कि इस युवक के खिलाफ एक साल भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। छेड़छाड़ के मामलों में भी वह कई बार थाने लाया गया।
शहर के पॉश इलाकों शास्त्रीनगर, आबूलेन, सदर और बांबे बाजार में पुलिस की साठगांठ से हुक्का बार चलते हैं। कैफे, रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में युवाओं को नशे के अंधे कुएं में धकेला जा रहा है। पुलिस की छूट के चलते इन हुक्का बार खूब अश्लीलता भी हो रही है। शास्त्रीनगर के डगआउट रेस्टोरेंट में हुक्का बार की आड़ में नाबालिग लड़के और लड़कियों के अलाव युवाओं के भविष्य से भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
डग आउट में अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने कई होटलों की जानकारी मांग ली। जिसमें बताया गया कि सदर बाजार के आबूलेन और बांबे बाजार में भी रेस्टोरेंट्स में हुक्का बार चलता था। जहां पर पुलिस ने कई बार छापा मारा। लॉकडाउन के चलते फिलहाल इन होटलों में हुक्का बार बंद होना बताया जा रहा है। हालांकि अनलॉक होते ही होटलों में हुक्का बार शुरू कर दिया गया है। नशे में होने के बाद वहां पर अश्लीलता भी खूब हो रही है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि होटलों में फिर से चेकिंग और छापामारी कराई जाएगी। हुक्का बार और अश्लीलता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो