script

पुलिस ने हुक्का बार में छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा

locationमेरठPublished: Mar 19, 2021 12:39:03 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– दरोगा का बेटा साथी के साथ मिलाकर चला था हुक्का बार- युवकों के साथ नशे की हालत में मिलीं युवतियां- पुलिस ने 9 लोगों केा किया गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. जिले के थाना सदर बाजार स्थित आबूलेन के पास पुलिस ने एक कैफे में छापा मारा। इस कैफे में भीतर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। भीतर हुक्का बार चल रहा था। धुएं से भरे हॉल में नशे में धुत युवक और युवतियां मौत-मस्ती करते नजर आए। बताया जा रहा है कि इस हुक्का बार एक दरोगा का लड़का अपने दोस्त कि साथ मिलकर चला रहा था। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को पकड़ा है, जिनमें तीन लड़कियां बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- सेहरा बांध दुल्हन लाने की तैयारी कर रहा था युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल, जानिए क्यों

दरअसल, सदर बाजार में हनुमान चौक स्थित नैंसी रोड पर इंद्रवीर सिंह परिवार के साथ रहता है। उसने ग्राउंड फ्लोर पर कैफे खोल रखा है। इंद्रवीर का कहना है कि चार साल पहले ललसाना निवासी अनिकेत सिवाच को 40 हजार रुपए प्रतिमाह पर कैफे किराए पर दिया था। अनिकेत के पिता भरत सिंह यूपी पुलिस में दरोगा थे। भरत सिंह की मृत्यु हो चुकी है। अनिकेत ने रुड़की रोड के अमन विहार निवासी नवीन की पार्टनरशिप में कैफे संचालित कर रखा था।
पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ माह से कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सदर बाजार पुलिस ने कैफे में छापा मारा तो भीतर हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने कैफे स्वामी इंद्रवीर सिंह को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, हुक्का बार संचालन कर रहे दरोगा के बेटे अनिकेत सिवाच और उसके पार्टनर नवीन तथा मैनेजर केशव त्यागी निवासी सम्भल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो